{"_id":"5c875f28bdec2213f10dd002","slug":"intimacy-will-be-easy-in-space","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अंतरिक्ष में शारीरिक संबंध बनाने को लेकर सवाल, जानिए नासा के वैज्ञानिक ने क्या कहा","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
अंतरिक्ष में शारीरिक संबंध बनाने को लेकर सवाल, जानिए नासा के वैज्ञानिक ने क्या कहा
आजकल अंतरिक्ष में ऐस्ट्रोनॉट्स के अलावा अब आम लोगों को भेजने की तैयारी की जा रही है। इसका मकसद यह है कि अंतरिक्ष पर धीरे-धीरे लोगों को बसाने की कोशिश की जा रही है और यात्रा के खर्च को कम करने की भी कोशिश की जा रही है। इसी बीच लोगों ने एक सवाल पूछा है जो वैज्ञानिकों को भी हैरत में डाल दिया।
2 of 5
sex
दरअसल, यह सवाल उठ रहा है कि क्या अंतरिक्ष में वो सारे काम करेंगे जो एक आम इंसान जमीन पर रहकर करता है। इस सवाल में पुरुष और महिलाओं के बीच शारीरिक संबंध को भी लेकर सवाल पूछा गया था। एक चैनल ने अमेरिका के नासा के पूर्व प्रमुख रहे रिटायर्ड मेजर जनरल चार्ल्स फ्रैंक बोल्डन जूनियर से सेक्स और बच्चे पैदा करने की संभावनाओं से जुड़े सवाल पूछे।
3 of 5
space
- फोटो : pexels.com
इस सवाल पर जवाब देते हुए चार्ल्स फ्रैंक ने बताया कि अंतरिक्ष में कुछ भी करने का तरीका अलग नहीं है। फर्क सिर्फ इतना है कि स्पेस में ग्रैविटी नहीं होने के चलते शरीर में को नियंत्रित रखना मुश्किल है। इसके अलावा खुद को एक जगह स्थिर रखना मुश्किल है। चार्ल्स ने बताया कि अभी इस मामले में ज्यादा खोज नहीं हुई है। हालांकि उन्हें उम्मीद है कि भविष्य में स्पेस जाने वाले इंसान बाकी कामों की तरह सेक्स का भी तरीका खोज लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Astronaut sleeping in space
- फोटो : NASA
नासा के साइंटिस्ट जॉन मिलिस ने बताया कि जब कोई इंसान वैसी जगह होता है जहां गुरुत्वाकर्षण नहीं होता है तो खून शरीर के निचले हिस्से यानी प्राइवेट पार्ट की बजाए सिर की ओर बढ़ता है। इस कारण महिला और पुरुष दोनों ही उत्तेजना महसूस बड़ी मुश्किल से कर पाएंगे।
विज्ञापन
5 of 5
sex
इसके अलावा उन्होंने बताया कि अंतरिक्ष में मेल टेस्टोस्टेरॉन लेवल तेजी से गिरने लगता है और स्पेस में जाने वाले अंतरिक्ष यात्री के कामेच्छा में कमी आने लगती है। साइंटिस्ट जॉन मिलिस का कहना है कि स्पेस में संबंध बनाना ठीक वैसे ही जैसे स्काइडाइविंग करते वक्त इंटरकोर्स करना। उन्होंने बताया कि स्पेस में संबंध बनाने के दौरान एक पुश आपके पार्टनर को करीब लाने के बजाए उलटी दिशा में दूर धकेल देगा।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।