फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

International Girl Child Day 2023: क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस? जानें इतिहास और थीम

Wed, 11 Oct 2023 12:26 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 11 Oct 2023 12:26 PM IST
विज्ञापन
International Girl Child Day 2023 Date History Significance and Theme in Hindi
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस 2023 - फोटो : amar ujala

International Girl Child Day 2023: आज दुनिया के कई देशों में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन विश्व में बालिकाओं की हिस्सेदारी बढ़ाने, लड़कियों की शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य, करियर के लिए मार्ग उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हर साल 11 अक्तूबर को मनाया जाता है। बालिका दिवस के मौके पर दुनियाभर की महिलाओं को उनके अधिकार और महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया जाता है।



भारत समेत कई देशों में महिलाओं को कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। एक बच्ची के जन्म से लेकर परिवार में उसकी स्थिति, शिक्षा के अधिकार और करियर में महिलाओं के विकास में आने वाला बाधाओं को दूर करने के लिए जागरूकता फैलाना ही अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस का उद्देश्य है। आइए जानते हैं कि कब और क्यों हुई अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस को मनाने की शुरुआत, इस दिन का इतिहास और महत्व।

International Girl Child Day 2023 Date History Significance and Theme in Hindi
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस 2023 - फोटो : UNICEF

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस कब मनाते हैं?

प्रतिवर्ष 11 अक्तूबर को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने की शुरुआत 2012 से हुई, जब पहली बार संयुक्त राष्ट्र ने बालिका दिवस मनाया। हालालंकि इसे मनाने की नींव 19 सितंबर 2011 को रखी गई, जब संयुक्त राष्ट्र ने इस प्रस्ताव को पारित किया और 11 अक्तूबर के दिन बालिका दिवस मनाने का फैसला लिया।

International Girl Child Day 2023 Date History Significance and Theme in Hindi
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस 2023 - फोटो : unicef india

कैसे हुई बालिका दिवस मनाने की शुरुआत?

एक गैर सरकारी संगठन ने बालिकाओं की स्थिति समाज में मजबूत करने के उद्देश्य से प्लान इंटरनेशनल प्रोजेक्ट शुरू किया, जिसके तहत अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने की शुरुआत हुई। इस एनजीओ ने 'क्योंकि मैं एक लड़की हूं।' नाम से एक अभियान चलाया। अभियान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैलाने के लिए कनाडा सरकार से संपर्क किया गया। कनाडा सरकार ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने का प्रस्ताव एक आम सभा में रखा। बाद में संयुक्त राष्ट्र ने बालिका दिवस मनाने का एलान किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
International Girl Child Day 2023 Date History Significance and Theme in Hindi
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस 2023 - फोटो : unicef india

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस 2023 की थीम

प्रतिवर्ष बालिका दिवस की एक खास थीम होती है। दुनियाभर के 50 से अधिक देश थीम पर आधारित अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस 2023 की थीम ''लड़कियों के अधिकारों में निवेश: हमारा नेतृत्व, हमारा कल्याण" (Invest in Girls' Rights: Our Leadership, Our Well-being) है।

विज्ञापन
International Girl Child Day 2023 Date History Significance and Theme in Hindi
बालिका दिवस 2023 - फोटो : Istock

क्यों मनाते हैं बालिका दिवस ?

नारी शक्ति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस दिन को मनाया जाता है। बालिकाओं का जीवन सुधारना, सुरक्षित और शिक्षित बनाने और महिलाओं को जीवन की हर चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करने हेतु बालिका दिवस के मौके पर जागरूकता अभियान चलाया जाता है। साथ ही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयास किया जाता है, ताकि महिलाएं भी देश और समाज के विकास में योगदान दे सकें। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed