फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parenting Tips: किताबों से दूर भागता है बच्चा तो अपनाएं ये तरीके, कुछ ही दिनों में लगने लगेगा पढ़ाई में मन

Tue, 10 Oct 2023 02:39 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 10 Oct 2023 02:39 PM IST
विज्ञापन
Parenting Tips To Motivate Children For Study Hard In Hindi
पेरेंटिंग टिप्स - फोटो : pixabay

Parenting Tips: माता-पिता बच्चे के अच्छे गुणों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बच्चों का भविष्य बेहतर बनाने के लिए अभिभावक उन्हें पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करते हैं। बच्चों को अच्छे स्कूल में भेजने की प्रयास करते हैं, उनके लिए कोचिंग और अन्य सभी जरूरी चीजें उपलब्ध कराते हैं, ताकि बच्चा मन लगाकर पढ़ सके और अपनी शिक्षा पूरी कर सके। हालांकि बाल मन पढ़ाई से अधिक खेलकूद में रुचि रखता है।



कई बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगता है। कई बार वह माता पिता के कहने पर पढ़ने तो बैठ जाते हैं लेकिन उनका ध्यान पढ़ाई में नहीं होता। कई बार माता पिता डांट फटकार कर बच्चों पर दबाव बनाते हैं। हालांकि डांटने या जबरन पढ़ाने से बच्चे की रुचि पढ़ाई में नहीं बढ़ती। आइए जानते हैं कि अगर आपका बच्चा भी पढ़ाई से मुंह चुराता है, तो क्या करें कि उनका मन पढ़ाई में लगने लगे।

Parenting Tips To Motivate Children For Study Hard In Hindi
parenting - फोटो : istock

प्रोत्साहन दें

बच्चे माता पिता से सराहना की उम्मीद रखते हैं। आपसे तारीफ सुनने के लिए वह पढ़ाई में मन लगाने का प्रयास कर सकते हैं। हालांकि अभिभावक अक्सर ही तुलना करके उनका मनोबल कम करते हैं। ऐसा न करें, हर वक्त बच्चे की गलती निकालने और दूसरों से तुलना करने के बजाए उनकी तारीफ करें। तारीफ से वह प्रोत्साहित होंगे और काम में मन लगेगा।

Parenting Tips To Motivate Children For Study Hard In Hindi
पेरेंटिंग टिप्स - फोटो : Istock

दबाव न डालें

बच्चों को किसी काम के लिए समझाने और दबाव डालने में फर्क है। उन्हें पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करें। हर समय पढ़ाई का दबाव डालने से उसके ऊपर नकारात्मक प्रभाव पड़ने लगता है। इस कारण बच्चे को पढ़ाई बोझ की तरह लगती है। इसलिए उनपर जरूरत से अधिक दबाव न बनाएं, हंसते-खेलते बच्चों को पढ़ाई की कठिन बातें समझाने की कोशिश करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Parenting Tips To Motivate Children For Study Hard In Hindi
Kid - फोटो : pixabay

रूटीन बनाएं

बच्चे के लिए एक अच्छा रूटीन प्लान करें। योजना के साथ बच्चे को पढ़ाई की ओर प्रोत्साहित कर सकते हैं। हर दिन पढ़ाई के लिए टाइम टेबल चार्ट बनाएं और इसे दैनिक कार्य का हिस्सा बनाएं। ध्यान रखें 45 मिनट से ज्यादा पढ़ाई न कराएं।

विज्ञापन
Parenting Tips To Motivate Children For Study Hard In Hindi
योगा - फोटो : istock

योग और ध्यान  

बच्चों की एकाग्रता बढ़ाने के लिए योग का अभ्यास कराएं। इससे मस्तिष्क पर सकारात्मक असर पड़ता है और बच्चे का मन पढ़ाई से भटकता नहीं है। योग के साथ अच्छी डाइट भी बच्चे को फोकस बनाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed