दुनिया में कई ऐसे रिश्ते हैं, जिन्हे लोग पूरी ईमानदारी और समझदारी के साथ निभाते हैं और एक ऐसा ही रिश्ता है दोस्ती का। लोग दोस्त बनाते है, उनसे अपने दिल की बातें शेयर करते हैं, उनके साथ समय गुजारते हैं और मुसीबत के समय यही दोस्त एक-दूसरे का साथ निभाते हैं। कहा जाता है कि भले कोई भी रिश्ता आपसे अलग हो जाए, लेकिन एक सच्चा दोस्त कभी आपका साथ नहीं छोड़ता है। वो हमेशा ही आपके साथ अपने इस रिश्ते को निभाता है। इसी दोस्ती को सलाम करने के लिए और लोगों को दोस्ती का असली मतलब बताने के लिए हर साल अगस्त महीने के पहले रविवार को अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है, जो इस साल 1 अगस्त 2021 को मनाया जाएगा। तो चलिए इस मौके पर आपको बताते हैं कि अगर आपको किसी का बेस्ट फ्रेंड बननता है, तो आपको कौन सी आदतों को अपनना चाहिए।
{"_id":"610121c58ebc3e582672c5c4","slug":"international-friendship-day-2021-5-good-habits-to-become-best-friend","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"International Friendship Day 2021: बनना चाहते हैं अगर किसी का बेस्ट फ्रेंड, तो इन चार आदतों को जरूर अपनाएं","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
International Friendship Day 2021: बनना चाहते हैं अगर किसी का बेस्ट फ्रेंड, तो इन चार आदतों को जरूर अपनाएं
Sun, 01 Aug 2021 12:18 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sun, 01 Aug 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
फ्रेंडशिप डे 2021
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्रेंडशिप डे 2021
- फोटो : istock
पसंद-नापसंद का ख्याल रखना
- आपको हमेशा अपने दोस्त की पसंद और नापसंद का ख्याल रखना चाहिए। एक अच्छा दोस्त इन बातों का जरूर ख्याल रखता है। आपके दोस्त को क्या करना पसंद है क्या नहीं, कहां जाना चाहता है कहां नहीं, उसे खाने में क्या पसंद है क्या नहीं आदि। आपको ऐसी कई जरूरी बातों को ध्यान रखना चाहिए।
फ्रेंडशिप डे 2021
- फोटो : istock
बातें करें साझा
- आपको अपने दोस्त से लगभग सभी जरूरी बातें शेयर करनी चाहिए। उदाहरण के लिए अगर आप किसी परेशानी से जूझ रहे हैं, तो आपको अपने दोस्त को ये बातें बतानी चाहिए। हो सकता है कि वो आपकी कोई मदद कर पाएं, और इसके अलावा आपके दोस्त को विश्वास होगा कि आपने उसे कुछ समझा तभी आपने उसे ये बात बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
फ्रेंडशिप डे 2021
- फोटो : istock
अच्छाई देखनी चाहिए
- आपका दोस्त आपसे क्या कह रहा है, आपको किसी बात को लेकर डांट रहा है, कोई काम करने से रोक रहा है आदि। तो आपको इसके पीछे उसकी अच्छाई देखनी चाहिए। आपको ये नहीं सोचना चाहिए कि आपका ये दोस्त आपको धूम्रपान करने से क्यों मना कर रहा है आदि। एक अच्छे दोस्त की अच्छाईयां जल्दी दिख जाती हैं।
विज्ञापन
फ्रेंडशिप डे 2021
- फोटो : istock
मदद के समय पीछे न हटें
- किसी का भी बेस्ट फ्रेंड बनने के लिए आपके अंदर ये क्वालिटी भी होनी चाहिए कि आपको कभी भी अपने दोस्त की मदद करने से पीछे नहीं हटना है। जो एक सच्चा दोस्त होता है, वो हर हालातों में अपने बेस्ट फ्रेंड की मदद करता है। इसलिए आपको हमेशा मदद के लिए तैयार रहना चाहिए।