{"_id":"610122c68ebc3eb2b37e3fbf","slug":"international-friendship-day-2021-date-history-and-importance","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Friendship Day 2021: जानिए क्या है इस दिन का इतिहास और महत्व, यहां समझें आसान शब्दों में सबकुछ","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
Friendship Day 2021: जानिए क्या है इस दिन का इतिहास और महत्व, यहां समझें आसान शब्दों में सबकुछ
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 01 Aug 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
फ्रेंडशिप डे 2021
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस या फ्रेंडशिप डे को हर वर्ष अगस्त के पहले रविवार के दिन मनाया जाता है। इस बार अगस्त महीने का पहला रविवार 1 अगस्त को पड़ रहा है। इस कारण साल 2021 का फ्रेंडशिप डे 1 अगस्त के दिन मनाया जाएगा। इस दिन लोग अपने दोस्तों के साथ पार्टी और हैंगआउट करते हैं। दोस्तों के लिए ये दिन बहुत ही खास होता है। वे एक दूसरे से मिलते हैं और खुल कर इस खास दिन को लुत्फ उठाते हैं। फादर्स डे जिस तरह पिता और मदर्स डे जिस तरह माता के लिए समर्पित होता है। उसी तरह फ्रेंडशिप डे भी दोस्तों के लिए होता है। इस खास मौके पर कई लोग अपने दोस्तों को फूल, चॉकलेट और विभिन्न प्रकार के कार्ड देते हैं। इन कार्ड में दोस्ती के अच्छे-अच्छे संदेश लिखे होते हैं। ये खास मौका लोगों के बीच की दोस्ती को मजबूत करता है। इस साल फ्रेंडशिप डे 1 अगस्त के दिन पड़ रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं इसके इतिहास और महत्व के बारे में।
2 of 5
फ्रेंडशिप डे 2021
- फोटो : Social media
फ्रेंडशिप डे का इतिहास
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सर्वप्रथम फ्रेंडशिप डे को साल 1958 में मनाया गया था। कहा जाता है कि 1958 में अमेरिकी सरकार ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी। इस दिन अगस्त महीने का पहला रविवार था। मृत व्यक्ति का एक दोस्त था, जो उससे बहुत लगाव रखता था। उसे जैसे ही इस बात की खबर हुई कि उसका दोस्त मर गया है। उसने भी उसी समय अपनी आत्महत्या कर ली। इसी वजह से अमेरिकी सरकार ने इस दिन को फ्रेंडशिप डे के रूप में स्वीकारा।
3 of 5
फ्रेंडशिप डे 2021
- फोटो : Social media
गौरतलब बात है कि इसे साल 1930 में जॉयस हॉल द्वारा हॉलमार्क कार्ड के रूप में उत्पन्न किया गया था। अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस को 30 जुलाई के दिन आधिकारिक रूप में घोषित किया गया। भारत में फ्रेंडशिप डे अगस्त महीने के पहले रविवार के दिन मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फ्रेंडशिप डे 2021
- फोटो : Social media
आपको बता दें कि साल 1998 में संयुक्त राष्ट्र संघ के पूर्व महासचिव कोफी अन्नान की पत्नी नैन अन्नान ने विनी द पूह को मित्रता के वैश्विक राजदूत के रूप में घोषित किया था। इस दिन का बहुत खास महत्व है। इसी वजह से इसको दोस्तों के बीच काफी खुशी से सेलिब्रेट किया जाता है।
विज्ञापन
5 of 5
फ्रेंडशिप डे 2021
- फोटो : Pixabay
फ्रेंडशिप डे का महत्व
दोस्तों के लिए इस दिन का काफी खास महत्व होता है। इस दिन एक दोस्त दूसरे दोस्त को अपनी सद्भावना व्यक्त करता है। इस दिन को सभी दोस्त एकजुट होकर खुशी से मनाते हैं। फ्रेंडशिप डे का दोस्तों के बीच काफी खास स्थान है। अक्सर कई लोग इस दिन अपने दोस्तों को फ्रेंडशिप बैंड गिफ्ट करते हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।