फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या परिवार के लोग नहीं रहते आपसे खुश, तो इन तरीकों से बन सकते हैं सबके चहेते

Sat, 17 Apr 2021 12:07 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 17 Apr 2021 12:07 PM IST
विज्ञापन
If there is tension in the family then these tips can help you
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आज की दौड़ती-भागती जिंदगी में हर कोई किसी न किसी चीज की वजह से परेशान है। कोई अपने काम को लेकर, तो कोई अपने घर-परिवार को लेकर और कोई अपने बाकी अन्य कामों को लेकर। वहीं, बात अगर परिवार की करें, तो कई बार देखा जाता है कि लोगों की प्यार भरी जिंदगी में टेंशन होती है। वहीं, परिवार के लोग कभी नाराज रहते हैं और वो आपको पसंद भी नहीं करते हैं। ऐसे में लोग खुशी के पलों को तलाशते हुए नजर आते हैं। अगर आपकी प्यार भरी जिंदगी में भी ऐसी टेंशन हो रही है, तो चलिए हम आपको कुछ तरीके बताते हैं, जो आपकी मदद कर सकते हैं।

Trending Videos
If there is tension in the family then these tips can help you
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

परिवार संग बाहर घूमने जाएं

  • अगर आपकी प्यार भरी जिंदगी में टेंशन ने दस्तक दे दी है, तो फिर आपको इससे बचने के लिए अपने परिवार संग बाहर घूमने जाना चाहिए। बच्चों को उनकी पसंद की जगहों पर ले जाना चाहिए, पत्नी को खरीदारी करानी चाहिए आदि। वहीं, अगर आप बाहर नहीं जाना चाहते, तो आप घर पर भी अपने परिवार के लिए कुछ अच्छा कर सकते हैं।
If there is tension in the family then these tips can help you
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

घर में सबकी बातें सुनें

  • हमें हमेशा अपने घर में सबकी बातें सुननी चाहिए। जबकि देखा जाता है कि जब हम बाहर से आते हैं, तो अपना फोन लेकर अकेले में चले जाते हैं। ऐसा करना ठीक नहीं माना जाता। इसलिए अगर आप अपने घर के लोगों के साथ बैठेंगे, उनसे बातें करेंगे, उनकी बातें सुनेंगे, अपनी बातें बताएंगे आदि। तो आपके परिवार में खुशी बनी रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
If there is tension in the family then these tips can help you
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

कोई फैसला लेते समय परिवार को बताएं

  • अगर आप घर के मुखिया हैं या फिर नहीं, लेकिन आपको कोई भी फैसला लेते समय अपने परिवार को बताना चाहिए, उनकी राय लेनी चाहिए। चाहे फिर वो इस फैसले में शामिल हों या नहीं। हो सकता है कि उनकी राय लेने से आपको कोई नया रास्ता दिख जाए, और आपका फैसला काफी लाभकारी हो आदि। इसलिए अगर परिवार में खुशी लानी है, तो उनसे राय जरूर लें।
विज्ञापन
If there is tension in the family then these tips can help you
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

बच्चों संग घर पर खेल खेलें

  • माना आप पर काम का काफी बोझ होता है, लेकिन आप कभी न कभी तो घर पर रहते ही होंगे और जब आप घर पर रहते हैं। तो आपको अपने बच्चों संग खेलना चाहिए, उनके साथ समय बिताना चाहिए, उनसे उनकी पढ़ाई, उनके सपने आदि को लेकर बातें करनी चाहिए। ऐसा करने से बच्चे खुश होंगे और आपको भी अपने बच्चों के बारे में काफी कुछ पता चलेगा। ऐसा करने से भी परिवार में खुशी लौट सकेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed