आज की दौड़ती-भागती जिंदगी में हर कोई किसी न किसी चीज की वजह से परेशान है। कोई अपने काम को लेकर, तो कोई अपने घर-परिवार को लेकर और कोई अपने बाकी अन्य कामों को लेकर। वहीं, बात अगर परिवार की करें, तो कई बार देखा जाता है कि लोगों की प्यार भरी जिंदगी में टेंशन होती है। वहीं, परिवार के लोग कभी नाराज रहते हैं और वो आपको पसंद भी नहीं करते हैं। ऐसे में लोग खुशी के पलों को तलाशते हुए नजर आते हैं। अगर आपकी प्यार भरी जिंदगी में भी ऐसी टेंशन हो रही है, तो चलिए हम आपको कुछ तरीके बताते हैं, जो आपकी मदद कर सकते हैं।
{"_id":"607965b78ebc3ec89761ffbf","slug":"if-there-is-tension-in-the-family-then-these-tips-can-help-you","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या परिवार के लोग नहीं रहते आपसे खुश, तो इन तरीकों से बन सकते हैं सबके चहेते","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
क्या परिवार के लोग नहीं रहते आपसे खुश, तो इन तरीकों से बन सकते हैं सबके चहेते
Sat, 17 Apr 2021 12:07 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 17 Apr 2021 12:07 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
Trending Videos
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
परिवार संग बाहर घूमने जाएं
- अगर आपकी प्यार भरी जिंदगी में टेंशन ने दस्तक दे दी है, तो फिर आपको इससे बचने के लिए अपने परिवार संग बाहर घूमने जाना चाहिए। बच्चों को उनकी पसंद की जगहों पर ले जाना चाहिए, पत्नी को खरीदारी करानी चाहिए आदि। वहीं, अगर आप बाहर नहीं जाना चाहते, तो आप घर पर भी अपने परिवार के लिए कुछ अच्छा कर सकते हैं।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
घर में सबकी बातें सुनें
- हमें हमेशा अपने घर में सबकी बातें सुननी चाहिए। जबकि देखा जाता है कि जब हम बाहर से आते हैं, तो अपना फोन लेकर अकेले में चले जाते हैं। ऐसा करना ठीक नहीं माना जाता। इसलिए अगर आप अपने घर के लोगों के साथ बैठेंगे, उनसे बातें करेंगे, उनकी बातें सुनेंगे, अपनी बातें बताएंगे आदि। तो आपके परिवार में खुशी बनी रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
कोई फैसला लेते समय परिवार को बताएं
- अगर आप घर के मुखिया हैं या फिर नहीं, लेकिन आपको कोई भी फैसला लेते समय अपने परिवार को बताना चाहिए, उनकी राय लेनी चाहिए। चाहे फिर वो इस फैसले में शामिल हों या नहीं। हो सकता है कि उनकी राय लेने से आपको कोई नया रास्ता दिख जाए, और आपका फैसला काफी लाभकारी हो आदि। इसलिए अगर परिवार में खुशी लानी है, तो उनसे राय जरूर लें।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
बच्चों संग घर पर खेल खेलें
- माना आप पर काम का काफी बोझ होता है, लेकिन आप कभी न कभी तो घर पर रहते ही होंगे और जब आप घर पर रहते हैं। तो आपको अपने बच्चों संग खेलना चाहिए, उनके साथ समय बिताना चाहिए, उनसे उनकी पढ़ाई, उनके सपने आदि को लेकर बातें करनी चाहिए। ऐसा करने से बच्चे खुश होंगे और आपको भी अपने बच्चों के बारे में काफी कुछ पता चलेगा। ऐसा करने से भी परिवार में खुशी लौट सकेगी।