फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पार्टनर संग लिव इन रिलेशनशिप में हो रही हैं दिक्कतें, तो इन तरीकों से नहीं आएगी रिश्ते में कड़वाहट

Fri, 16 Apr 2021 03:05 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 16 Apr 2021 03:05 PM IST
विज्ञापन
There are problems in live in relationship with partner then these tips can help you
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

जब हम किसी के साथ प्यार में होते हैं, तो इसमें दो चीजें होती हैं। पहली ये कि हम अपने पार्टनर से दूर रहकर इस रिश्ते को निभाते हैं, और दूसरा ये कि हम लिव इन रिलेशनशिप में रहते हैं। अगर आप पार्टनर संग लिव इन रिलेशनशिप में रहते हैं, तो कई बार देखा जाता है कि लोगों के रिश्ते भी कई बार बिगड़ जाते हैं या फिर रिलेशनशिप में कई दिक्कतें आने लगती है, जिसकी वजह से कई बार तो झगड़े तक हो जाते हैं। तो चलिए हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताते हैं, जो आपकी मदद कर सकते हैं।

There are problems in live in relationship with partner then these tips can help you
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

पार्टनर का ध्यान रखें

  • जब हम किसी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहते हैं, तो हमारी जिम्मेदारी होती है कि हम अपने पार्टनर का पूरा ध्यान रखें। अगर आप घर पर रहते हैं या काम पर जाते हैं, तब भी आपको अपने पार्टनर का ध्यान रखना चाहिए। पार्टनर की परेशानी को समझें, उनकी दिक्कतों को समझें आदि। ऐसा करने से उन्हें अच्छा लगेगा।
There are problems in live in relationship with partner then these tips can help you
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

बहस से दूर रहें

  • देखा जाता है कि कुछ लोगों की बहस करने की आदत होती है। लेकिन अगर आप लिव इन रिलेशनशिप में हैं, तो आपको पार्टनर संग बहस करने से बचना चाहिए। हो सकता है कि हर चीज में आपके पार्टनर और आपकी राय एक जैसी हो, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि आप उनसे बहस करें। इस बात को आपको प्यार से और बात करके हल करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
There are problems in live in relationship with partner then these tips can help you
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

शक न करें

  • जब आप किसी के साथ प्यार का रिश्ता जोड़ते हैं, तो आपको उन पर विश्वास भी करना चाहिए। लेकिन जैसे-जैसे समय बितता है, वैसे-वैसे कई लोग अपने पार्टनर पर शक करने लगते हैं। बिना किसी ठोस सबूत के आपको अपने पार्टनर पर शक नहीं करना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से आपका रिश्ता खराब हो सकता है। इसलिए अपने पार्टनर पर बेवजह का शक करने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
There are problems in live in relationship with partner then these tips can help you
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

पार्टनर की बातों को महत्व दें

  • कई बार लिव इन रिलेशनशिप में देखा जाता है कि कई लोग अपने पार्टनर पर थोपने की कोशिश करते हैं, जो कि गलत है। आपको किसी भी मुद्दे पर अपने पार्टनर की राय भी जाननी चाहिए। किसी भी चीज को देखने और समझने का आपका और आपके पार्टनर का नजरिया अलग हो सकता है। इसलिए आपको अपने पार्टनर की बातों को भी महत्व देना चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed