फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छोटी उम्र में अपने बच्चों को इन आसान तरीकों से समझाएं गुड और बेड टच में अंतर

Thu, 31 Dec 2020 04:52 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Thu, 31 Dec 2020 04:52 PM IST
विज्ञापन
how to teach your children about good touch and bad touch
बच्चों को इस विषय में समझाएं - फोटो : Social Media

बहुत जरूरी है कि छोटी उम्र से ही हम अपने बच्चों को गुड टच और बेड टच में अंतर बताएं ताकि वे कभी भी किसी ऐसी घटना के शिकार न हों जो भविष्य में उन्हें बेहद परेशान कर दे। लड़का हो या लड़की बेड टेच का अंतर दोनों को पता होना चाहिए। इन दिनों बाल शोषण के मामले जब माता-पिता को पता चलते हैं तो वे अपने बच्चों को लेकर बेहद घबराने लगते हैं। घबराने की बजाय बहुत जरूरी है कि हम सही समय पर बच्चों को इस विषय में समझाएं। बड़े बच्चों को तो कोई भी बात कहकर बताई जा सकती है लेकिन छोटे बच्चे इतने समझदार नहीं होते हैं। अगली स्लाइड्स से जानिए किस तरह आप अपने बच्चों को समझा सकते हैं गुड और बेड टच में अंतर।

 

 

 

how to teach your children about good touch and bad touch
बच्चों को अपने साथ बैठाकर वीडियो दिखाएं - फोटो : Social media

वीडियो
आजकल सोशल मीडिया पर कई सारे वीडियो चलन में हैं, जो कि विशेषकर बच्चों के लिए ही बनाए गए हैं। इन वीडियो में बड़ी आसानी से बच्चों को इस विषय में उन्हीं की भाषा और उन्हीं की समझ के अनुसार बता दिया जाता है। इसलिए बच्चों को अपने साथ बैठाकर बड़े प्यार से यह वीडियो को दिखाएं। इस बात का ध्यान रखें कि बच्चे की मानसिकता को ज्यादा तो प्रभावित नहीं कर रहा ये वीडियो।

how to teach your children about good touch and bad touch
चित्र या चार्ट जो भी आप बना रहे हैं, वो रंगबिरंगा हो - फोटो : social media

ड्राइंग
बच्चे जो बात बोलने- सुनने से समझ नहीं पाते हैं, उनके चित्र देखकर वे आसानी से समझ जाते हैं। इसलिए चित्र बनाएं या फिर चार्ट बनाएं, जिसके माध्यम से ये बताएं कि कोई भी व्यक्ति बच्चों के शरीर के किस अंग को छू सकता है और किस अंग को नहीं। याद रखें कि चित्र या चार्ट जो भी आप बना रहे हैं, वो रंगबिरंगा हो। रंग हमारे दिमाग में लंबे समय के लिए रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
how to teach your children about good touch and bad touch
बच्चों को सवाल-जवाब के माध्यम से यह चीजें समझाई जा सकती है - फोटो : pixabay

सवाल- जवाब
बच्चों को सवाल-जवाब के माध्यम से भी यह सारी चीजें आसानी से समझाई जा सकती है। जैसे आप उनसे पूछ सकते हैं कि कोई जब उन्हें दुलार करता है तो वो क्या करता है? जिसका जवाब बड़े प्यार से सुनें फिर उन्हें छूते हुए पूछें कि यदि कोई उन्हें इस तरह से छूएगा तो उन्हें कैसा लगेगा। यदि जवाब आपके अनुसार नहीं मिलता है तो उनके जवाब को तुरंत बड़े प्यार से सुधारें।

विज्ञापन
how to teach your children about good touch and bad touch
मनगढ़ंत कहानियां तैयार करें - फोटो : social media

मनगढ़ंत कहानियां
बच्चों के लिए मनगढ़ंत कहानियां तैयार करें जिनके माध्यम से वे आसानी से आपकी बात को समझ पाएंगे। आप अपनी कहानी में कई सारे किरदार गढ़ सकते हैं लेकिन याद रखें कि जो किरदार बेड टच करता है उसे राक्षस की तरह बताएं ताकि बच्चों के दिमाग में यह बात बैठ जाए और कहानी में यह भी बताएं कि इस दुनिया में कई सारे अच्छे लोग भी होते हैं, जिनपर हम विश्वास कर सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed