Holi Safety Tips For Kids: रंगों के त्योहार होली को धूमधाम और मस्ती के साथ मनाया जाता है लेकिन जरा सी लापरवाही त्योहार के रंग में भंग डाल सकती है। इस दौरान बच्चों पर सबसे अधिक ध्यान देने की जरूरत होती है। होली खेलते समय बच्चों की सुरक्षा को नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है। इस मौके पर उनकी त्वचा, आंखों और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए ताकि आपका बच्चा सुरक्षित और आनंददायक होली मना सके। अगर आपका बच्चा होली में रंग खेलने के लिए घर से बाहर निकल रहा है तो पहले कुछ बातों को सुनिश्चित कर लें ताकि बच्चा सुरक्षित और स्वस्थ रहे और होली का मजा किरकिरा न होने पाए।
Holi 2025: होली के उत्साह में भूल न जाएं बच्चों का ख्याल, इस तरह रखें उनका ध्यान
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Tue, 11 Mar 2025 12:02 PM IST
सार
अगर आपका बच्चा होली में रंग खेलने के लिए घर से बाहर निकल रहा है तो पहले कुछ बातों को सुनिश्चित कर लें ताकि बच्चा सुरक्षित और स्वस्थ रहे और होली का मजा किरकिरा न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन