फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holi Celebration Ideas: पार्टनर के साथ मनानी है यादगार होली, तो ये पांच रोमांटिक आइडिया अपनाएं

Thu, 17 Mar 2022 04:05 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 17 Mar 2022 04:05 PM IST
विज्ञापन
Holi 2022 Celebration Ideas For Couples romantic holi tips in hindi
पार्टनर संग होली सेलिब्रेशन - फोटो : Istock

होली का पर्व अपनों के साथ मनाने वाला दिन है। लोग अपने परिवार, दोस्तों, रिश्तेदारों के साथ मिलकर होली मनाते हैं। एक दूसरे से गले लग कर दिल मिलते हैं और गुजिया खिलाकर जिंदगी में मिठास घोलने की कामना करते हैं। वहीं होली का दूसरा अर्थ रंग है। होली में लोग रंगों से खेलते हैं। एक दूसरे को गुलाल अबीर से रंग बिरंगा कर देते हैं। वहीं जो लोग रिलेशनशिप होते हैं या उनकी नई नई शादी हुई है तो वह अपने पार्टनर के साथ होली का त्यौहार खास तरीके से मना कर इस दिन को यादगार बना सकते हैं। होली का त्योहार लोगों को एक दूसरे के करीब लाता है, ऐसे में पार्टनर के साथ इस पर्व को मनाने की बात ही अनोखी और रोमांचित कर देने वाली है। तो अगर आप पहली बार अपने पार्टनर के साथ होली का पर्व मनाने की तैयारी में हैं तो होली के कुछ रोमांटिक आइडिया अपनाकर इस दिन को यादगार और खास बना सकते हैं। अगली स्लाइड्स में जानिए पार्टनर संग रोमांटिक होली मनाने के टिप्स।

Holi 2022 Celebration Ideas For Couples romantic holi tips in hindi
पार्टनर संग होली सेलिब्रेशन - फोटो : istock

रंगों से हो दिन की शुरुआत

होली के दिन की शुरुआत अपने पार्टनर को स्पेशल महसूस कराकर करें। आपका रिश्ता नया हो या कई सालों से आप एक दूसरे के साथ हों, लेकिन पार्टनर को स्पेशल फील कराना कभी मत बंद कीजिएगा। होली की सुबह उनके गालों में गुलाल लगाकर त्योहार की शुभकामनाएं दें।

Holi 2022 Celebration Ideas For Couples romantic holi tips in hindi
पार्टनर संग होली सेलिब्रेशन - फोटो : Istock

होली पर खास डिश 

होली के दिन आम दिनों से अलग खास मेन्यू को अपनी कुकिंग लिस्ट में शामिल करें। इस दौरान उनकी पसंद का ख्याल रखें। पार्टनर जब अपनी पसंदीदा डिश को अपने सामने देखेगा तो वह खुश हो जाएगा। आप खुद अपने हाथों से कुछ खास बना सकते हैं या फिर उनकी पसंदीदा डिश को पहले से आर्डर कर के रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Holi 2022 Celebration Ideas For Couples romantic holi tips in hindi
पार्टनर संग होली सेलिब्रेशन - फोटो : istock

एक दूसरे के साथ रहें

अगर आप पार्टनर के साथ यादगार होली मनाना चाहते हैं तो उन्हें रंग लगाकर ये न समझें कि होली खत्म हो गई और फिर बाहर अपने दोस्तों व रिश्तेदारों में व्यस्त हो जाएं। बल्कि उनके साथ वक्त बिताएं। होली में मिलकर काम करें। पार्टनर की मदद करें। साथ मिलकर मेहमानों और परिजनों की मेहमान नवाजी करें। मिलकर खाना बना सकते हैं।

विज्ञापन
Holi 2022 Celebration Ideas For Couples romantic holi tips in hindi
पार्टनर संग होली सेलिब्रेशन - फोटो : Istock

होली पर डांस

होली उमंग, नाच गाने और मस्ती मौज का त्यौहार है। आप होली के मौके पर अपने पार्टनर के साथ डांस करें। जरूरी नहीं कि होली के उल्हड़ गाने पर डांस करें, बल्कि स्लो और रोमांटिक म्यूजिक पर ही पार्टनर के साथ कदम से कदम मिला सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed