फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Marriage Tips: सगाई और शादी के बीच का समय होता है नाजुक, भूल से भी न करें ये चार गलतियां

Wed, 16 Mar 2022 01:57 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 16 Mar 2022 01:57 PM IST
विज्ञापन
Marriage Tips Couple Should Avoid four Mistakes After Engagement
सगाई के बाद न करें ये गलती - फोटो : instagram/weddingwireindia
शादी का बंधन जितना मजबूत होता है, शादी के शुरूआती दिनों में उतना ही नाजुक भी होता है। दो लोगों के बीच रिश्ता जुड़ने के बाद दोनों एक दूसरे को समझने के फेज में आ जाते हैं। ये केवल होने वाले दूल्हा और दुल्हन के बीच की समझ का ही नहीं बल्कि दोनों परिवारों के लिए भी अहम दौर होता है। रिश्ता तय होने के बाद से शादी होने तक कई सारी रस्में होती हैं। उसमें सबसे पहली रस्म, जिसमें लड़का और लड़की एक साथ पहली बार साथ आते हैं, वह होती है सगाई। सगाई से शादी के बीच के दौर को गोल्डन टाइम माना जाता है। यह वही समय होता है जब लड़का और लड़की को एक दूसरे को समझने का मौका मिलता है। दोनों शादी से पहले अपने रिश्ते में कंफर्टेबल होने की कोशिश करते हैं। लेकिन अक्सर कंफर्टेबल होने के चक्कर में ऐसी लापरवाही या अंजाने में गलती कर बैठते हैं कि शादी टूटने तक की नौबत आ जाती है। सगाई के बाद अगर आप भी शादी का दिन आने के इंतजार में हैं, तो थोड़ा सतर्क रहिए। कुछ ऐसी लापरवाही या गलतियां हैं, जिन्हें करने से बचें। आगे कि स्लाइड्स में सगाई और शादी के बीच के दौर में जिन गलतियों को करने से बचना चाहिए, उसके बारे में जान लीजिए। 
Marriage Tips Couple Should Avoid four Mistakes After Engagement
सगाई के बाद न करें ये गलती - फोटो : istock

सगाई के बाद न करें ये गलतियां

अगर सगाई के बाद लड़के और लड़की के बीच बातचीत या मिलना जुलना शुरू हो जाता है तो इन बातों का ध्यान रखें। 

हुकुम चलाना 

अक्सर होता है कि सगाई के बाद से ही लड़के अपनी मंगेतर पर हुक्म चलाने लगते हैं।  वह इस तरह से रिएक्ट करते हैं जैसे उनकी शादी हो चुकी है और लड़की उनकी पत्नी बन चुकी हैं। पर इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आपकी अभी सिर्फ सगाई हुई है। लड़की अपने पिता के घर पर है और अपनी मर्जी की मालिक है। उन्हें ये बिल्कुल अच्छा नहीं लगेगा जब आप उन्हें क्या करना है या क्या नहीं करना है ये बताएं। लड़कियां इसे शादी के बाद से जोड़कर सोचने लगती हैं कि अगर आप अभी से उन पर हुकुम चला रहे हैं तो शादी के बाद उनके मन को नहीं समझेंगे। 

Marriage Tips Couple Should Avoid four Mistakes After Engagement
सगाई के बाद न करें ये गलती - फोटो : istock

ज्यादा मिलना जुलना 

सगाई के बाद लड़का और लड़की मिलना जुलना शुरू कर देते हैं। इस दौरान दोनों एक दूसरे से जान पहचान बढ़ाते हैं, लेकिन ज्यादा मिलना जुलना उनके रिश्ते के लिए सही नहीं होता। ज्यादा मिलने जुलने से हो सकता है कि आप या वह एक दूसरे से कुछ ऐसी बात कह जाएं या कर जाएं जो आपका रिश्ता खत्म कर दे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Marriage Tips Couple Should Avoid four Mistakes After Engagement
सगाई के बाद न करें ये गलती - फोटो : istock

फ्लर्ट करना  

अक्सर लड़के फ्लर्टिंग करते हैं। सगाई के बाद भी उनकी ये आदत नहीं जाती। लेकिन आपकी मंगेतर को दूसरी लड़कियों से आपका फ्लर्ट करना बुरा लग सकता है। आपकी इमेज उनके सामने खराब हो सकती है। 

विज्ञापन
Marriage Tips Couple Should Avoid four Mistakes After Engagement
सगाई के बाद न करें ये गलती - फोटो : istock

मंगेतर को दें सम्मान 

हर लड़की अपने लाइफ पार्टनर से सम्मान की उम्मीद रखती है। सगाई के बाद आप दोनों की बातचीत होने लगती है। इस दौरान आपकी बातें और हरकतें अगर ऐसा हैं, जिससे आपकी मंगेतर को ऐसा लगें कि आप उनका सम्मान नहीं करते तो हो सकता है कि बात शादी तक न पहुंचे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed