फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Happy Valentine Day 2022: 40 के बाद इन छोटी- छोटी चीजों को करके वेलेंटाइन डे पर अपने हमसफर को करें खुश

Mon, 14 Feb 2022 12:21 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 14 Feb 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Happy Valentine Day 2022 Old Couples Best Valentines Day Ideas for Seniors
40 के बाद वाले मनाएं वैलेंटाइन डे - फोटो : pixabay

प्यार का सप्ताह यानी वैलेंटाइन वीक को लेकर आजकल के युवा अधिक उत्साहित होते हैं। वह वैलेंटाइन डे को खास तरीके से सेलिब्रेट करने के लिए तरह तरह के यूनिक आइडिया अपनाते हैं। वहीं जिन कपल्स की नई शादी हुई है, वह भी अपने हमसफर को स्पेशल महसूस कराने और उनके साथ यादगार समय बिताने के लिए वैलेंटाइन डे का बेसब्री से इंतजार करते हैं लेकिन जो कपल्स परिवार की जिम्मेदारियों और बच्चों के पालन पोषण के कारण एक दूसरे के लिए वक्त नहीं निकाल पाते। शादी के कई साल बीतने के बाद जिन कपल्स में नए प्रेमी जोड़ों जैसा उत्साह नहीं रह जाता, वैलेंटाइन डे उनके लिए भी खास मौका होता है जिम्मेदारियों, चिंताओं और बिजी जीवनशैली से निकल कर अपने जीवन साथी के साथ एक दिन बिताने का। ऐसे में अगर आप 40 साल की उम्र से अधिक के हैं और शादी या पार्टनर के साथ कई सालों का रिश्ता है तो भी प्यार के इस दिन को जरूर सेलिब्रेट करें। इसके लिए कुछ खास करने की जरूरत नहीं। बस छोटी-छोटी चीजों को करके आप अपने हमसफर के वैलेंटाइन डे को खास बना सकते हैं। चलिए जानते हैं अधिक उम्र वाले दंपत्ति कैसे मना खास तरीके से मना सकते हैं वैलेंटाइन डे।  

Happy Valentine Day 2022 Old Couples Best Valentines Day Ideas for Seniors
40 के बाद वाले मनाएं वैलेंटाइन डे - फोटो : pixabay

फूल देख खिल उठेगा पार्टनर का चेहरा

प्यार के इजहार के लिए एक फूल ही काफी होता है। इसीलिए वैलेंटाइन वीक का पहला दिन रोज डे के तौर पर मनाया जाता है। आप अपने पार्टनर के लिए वैलेंटाइन डे पर कुछ करना या कहना चाहते हैं लेकिन अजीब महसूस कर रहे हैं तो उनका मनपसंद फूल या फिर लाल गुलाब उनकी तकिया के पास या उनके हाथ पर रख दें। पार्टनर आपकी इस बात पर जरूर मुस्कारा देंगे।

Happy Valentine Day 2022 Old Couples Best Valentines Day Ideas for Seniors
40 के बाद वाले मनाएं वैलेंटाइन डे - फोटो : Pixabay

तोहफे से बनेगा दिन खास

रोजाना की लाइफ में आप भरे ही अपने जीवनसाथी के साथ पूरा दिन रहें। एक दूसरे की जरूरत पूरा करते हो लेकिन एक तोहफा रिश्ते में उत्साह बढ़ा सकता है। अपने बजट के मुताबिक पार्टनर के लिए कोई तोहफा ला सकते हैं। जरूरी नहीं कि तोहफा महंगा हो लेकिन तोहफे में आपका प्यार दिखे। उन्हें उनकी पसंद की कोई चीज दे सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Valentine Day 2022 Old Couples Best Valentines Day Ideas for Seniors
40 के बाद वाले मनाएं वैलेंटाइन डे - फोटो : pexels.com

इजहार-ए-इश्क से बनेगी बात

परिवार और बच्चों के बीच अक्सर कपल एक दूसरे के उतने करीब नहीं रह पाते, जितना नई शादी के समय होते हैं। आजकल के युवा हर बात पर अपनी मोहब्बत का इजहार करते हैं लेकिन बढ़ती उम्र के बाद कपल अपने पार्टनर से यह कहना भूल ही जाते हैं कि आप उनसे प्यार करते हैं। वैलेंटाइन डे पर आप उनसे आई लव यू कहेंगे तो प्यार में मिठास बढ़ जाएगी। अगर प्यार का इजहार शब्दों में करने में असहज हैं, शर्म आती हो तो लिखकर, इशारों में उन्हें महसूस करवा दीजिए कि आप उनसे आज भी प्यार करते हैं। उन्हें जीवन के इतने लंबे समय तक आपके साथ रहने के लिए थैंक यू भी कह सकते हैं।

विज्ञापन
Happy Valentine Day 2022 Old Couples Best Valentines Day Ideas for Seniors
40 के बाद वाले मनाएं वैलेंटाइन डे - फोटो : istock

एक दिन पार्टनर के नाम

वैसे तो रोजाना ही आप अपने हमसफर के साथ होते हैं लेकिन आपका ध्यान घर गृहस्थी, ऑफिस आदि में रहता है। ऐसे में वैलेंटाइन डे पर कोशिश करें कि एक दिन आपका समय सिर्फ आप दोनों के लिए ही हो। वैलेंटाइन डे को अपने दिनचर्या में थोड़ा बदलाव लाएं। दोनों साथ सुबह की सैर पर जाए। मिलकर नाश्ता बना सकते हैं। एक दूसरे के साथ बाहर जा सकते हैं या फिर घर पर साथ खाना खा सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed