फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Valentines Day Gift: वैलेंटाइन डे पर अपने बॉयफ्रेंड को ये उपहार देकर महसूस करवाएं खास, लंबे समय तक आएंगे काम

Mon, 14 Feb 2022 12:21 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 14 Feb 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Happy Valentine Day Gift for Boyfriend in Hindi Special Gift Ideas For Boys
वैलेंटाइन डे गिफ्ट - फोटो : Pixabay

 वैलेंटाइन डे को लेकर प्रेमी जोड़े उत्साहित रहते हैं। वह इस दिन को खास बनाने के लिए काफी कुछ करना चाहते हैं। लोग वैलेंटाइन डे भले ही अलग अलग तरीके से मनाएं लेकिन सभी में एक बात सामान्य होती है, वह है अपने पार्टनर को कोई खास तोहफा देने की इच्छा। खासकर लड़कियां वैलेंटाइन डे के मौके पर अपने बॉयफ्रेंड को बेस्ट गिफ्ट देना चाहती हैं। अगर आप भी इस वैलेंटाइन अपने बॉयफ्रेंड को तोहफा देना चाहती हैं लेकिन कंफ्यूज हैं कि उपहार में क्या दें? तो सबसे पहले ये जान लीजिए कि आपके बॉयफ्रेंड को क्या चाहिए। लड़कों को लेकर यह विचारधारा होती है कि उन्हें तोहफे में ऐसी चीज दी जाए जो उनके काम आ सके। इसलिए बाॅयफ्रेंड को कोई ऐसा गिफ्ट दें, जिसे वह लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकें और जब भी उसे देखें तो आपकी याद आ जाए। लड़कियों की तुलना में लड़कों के गिफ्ट में ज्यादा विकल्प नहीं होते लेकिन यहां बाॅयफ्रेंड के लिए वैलेंटाइन गिफ्ट आइडिया दिए जा रहे हैं, जिसे आप इस वैलेंटाइन डे पर अपना सकती हैं।

Happy Valentine Day Gift for Boyfriend in Hindi Special Gift Ideas For Boys
वैलेंटाइन डे गिफ्ट - फोटो : Istock

ट्रैक सूट

बाॅयफ्रेंड को तोहफा देना चाहती हैं तो ट्रैक सूट गिफ्ट कर सकती हैं। लड़कों के लिए ट्रैक सूट काफी उपयोगी होता है। एक्सरसाइज से लेकर यात्रा तक में लड़के आरामदायक पहनावा पसंद करते हैं। ऐसे उनके लिए ट्रैक सूट एक अच्छा विकल्प हो सकता है। ट्रैक सूट लेते समय बाॅयफ्रेंड के पसंदीदा रंग और ज्यादा कंफर्ट का ध्यान रखें।

Happy Valentine Day Gift for Boyfriend in Hindi Special Gift Ideas For Boys
वैलेंटाइन डे गिफ्ट - फोटो : iStock

पावर बैंक

लड़के अधिकतर घर से बाहर रहते हैं। नौकरी हो या पढ़ाई, लड़के अक्सर घर से दूर होते हैं। अगर आपके बॉयफ्रेंड की भी यही स्थिति हैं, तो उन्हें पावर बैंक गिफ्ट कर सकती हैं। यकीन मानिए वह आपके दिए पावर बैंक का भरपूर इस्तेमाल करेंगे। एक अच्छा पावर बैंक आपको आसानी से किसी स्टोर पर या ऑनलाइन भी मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Valentine Day Gift for Boyfriend in Hindi Special Gift Ideas For Boys
वैलेंटाइन डे गिफ्ट - फोटो : instagram/rahulkl

व्रिस्ट वाच

कई लड़कों को घड़ी का शौक होता है। अगर आपके बॉयफ्रेंड को भी वाॅच पहनना पसंद हैं तो उन्हे एक अच्छी सी घड़ी गिफ्ट कर सकती हैं। घड़ी देते समय इस बात का ध्यान रखें कि उनके पास एक जैसी घड़ी न हो जाए। यह भी ध्यान दें आपको उन्हें फाॅर्मल अटायर या फिर कैजुअल लुक के मुताबिक कैसी घड़ी देनी है।

विज्ञापन
Happy Valentine Day Gift for Boyfriend in Hindi Special Gift Ideas For Boys
वैलेंटाइन डे गिफ्ट - फोटो : Istock

साइड बैग

कई लड़के केयर फ्री होते हैं। अपनी भुलक्कड़ प्रवृत्ति के कारण अक्सर उनकी चीजें खो जाती हैं। साइड बैग कई समस्याओं का हल होता है। आप अपने बॉयफ्रेंड को साइड बैग गिफ्ट कर सकती हैं। जिसमें वह अपना फोन, चार्जर, रूमाल, मास्क, विजिटिंग कार्ड आदि को आसानी से सहेज कर रख सकें। और उनकी छोटी छोटी व्यवस्थित रहें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed