वैसे तो प्यार को जताने के लिए किसी खास मौके के इंतजार की जरूरत नहीं होती। आप कभी भी कहीं भी प्यार का इजहार कर सकते हैं लेकिन रोजाना के व्यस्त जीवन में अपने प्यार को आप जता नहीं पाते। इसलिए साल में एक हफ्ता प्रेमी जोड़ों के लिए होता है। फरवरी में वैलेंटाइन सप्ताह में आप हर दिन कुछ खास तरीके से अपने पार्टनर से प्यार जता सकते हैं। वहीं अगर आप किसी को पसंद करते हैं और उससे अपने दिल की बात का इजहार करने का मौका तलाश रहे हैं तो उनके लिए भी वैलेंटाइन वीक बेस्ट मौका है। वैलेंटाइन सप्ताह के दूसरे दिन प्रपोज डे होता है। इस दिन आशिक अपने प्यार का इजहार करते हैं। अगर आप पहली बार अपने दिल की बात उस दोस्त को बताने वाले हैं, जिसे आप पसंद करते हैं तो आपको प्रपोज डे कुछ खास तरीके से मनाना होगा। यानी सामने वाले को कुछ ऐसे प्रपोज करें कि वह आपके प्यार को मना न कर पाए। कुछ खास तरीकों से करें इस प्रपोज डे पर प्यार का इजहार।
Propose Day 2022: पार्टनर को करना है प्रपोज, तो ये उपाय कर सकते हैं आपकी मदद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सही जगह का चयन
अगर आप किसी को प्रपोज करने वाले हैं तो ध्यान रखें कि इस उन्हें कहीं भी प्रपोज न करें। प्यार का इजहार करने के लिए किसी खास जगह का चयन करें। आप उन्हें किसी रोमांटिक जगह पर ले जा सकते हैं या किसी ट्रिप पर ले जा सकते हैं। माहौल अच्छा होगा तो आपके पार्टनर आपके प्यार और इजहार को आसानी से समझ सकते हैं।
सरप्राइज दें
आप अपने पार्टनर को इस खास मौके पर छोटे छोटे सरप्राइज देकर उनके दिल को पहले ही जीत सकते हैं। इजहार से पहले आप उन्हें खूबसूरत फूल देकर उनके चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं। चॉकलेट भी दे सकते हैं। उनका मूड अच्छा होगा तो आपके प्रपोज को वो गंभीरता से लेंगे और आपके प्यार को मना नहीं कर पाएंगे।
डिनर पर ले जाएं
आप चाहें तो अपने पार्टनर को डिनर पर ले जा सकते हैं। पार्टनर की पसंदीदा डिश ऑर्डर करें। उन्हें महसूस कराएं कि आप उनकी पसंद ना पसंद को समझते हैं। एक अच्छा डिनर और रोमांटिक माहौल आपको अपने प्यार का इजहार करने के लिए बेहतर मौका देगा। जिसमें पार्टनर आपके प्यार को कबूल कर सकता है।
गिफ्ट दें
प्रपोज करना ही जरूरी नहीं, आपके प्यार के इजहार के बाद का व्यवहार भी जरूरी है। अगर आप उन्हें अपने दिल की बात बताते हैं और वह आपके प्यार को कबूल कर लेते हैं तो आप अपने पार्टनर को उनकी पसंदीदा चीज गिफ्ट में दे सकते हैं। गिफ्ट प्रपोज करने से पहले भी दिया जा सकते हैं और बाद भी, जरूरी है कि गिफ्ट आपके पार्टनर की पसंद का हो। गिफ्ट ऐसा होना चाहिए जो उनके दिल को छू जाए। आपके भावनाएं आपके गिफ्ट में दिख जाएं तो हो सकता है कि आपको कुछ कहने की जरूरत भी न पड़े। उन्हें फोटो एल्बम या आपके पार्टनर से संबंधित दिल को छू जाने वाला एक खूबसूरत सा वीडियो तैयार करके भी दे सकते हैं।