फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Happy Propose Day 2022: लड़की को प्रपोज करने से पहले इन 10 बातों का रखें विशेष ध्यान

Tue, 08 Feb 2022 12:00 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 08 Feb 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Happy Propose Day 2022 Top 10 Best Ways to Propose a Girl on Valentine Day 2022
प्रपोज डे टिप्स - फोटो : istock

फरवरी महीने का लोगों का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस महीने में प्यार करने वाले अपने पार्टनर से इश्क का इजहार करते हैं। वैसे तो प्रपोज कभी भी किया जा सकता है लेकिन फरवरी में वैलेंटाइन सप्ताह मनाया जाता है, जिसके दूसरे दिन प्रपोज डे होता है। प्रेमियों के लिए यह इजहार का खास मौका होता है। ऐसे में अगर आप भी किसी से मोहब्बत करते हैं और उसे इस प्रपोज डे पर अपने दिल की बात कहना चाहते हैं तो बिना देर किए 8 फरवरी को उन्हें प्रपोज कर दीजिए। प्रपोज करने के लिए आपको थोड़ी तैयारी की जरूरत होगी। दरअसल, प्यार का इजहार करना आसान हो सकता है लेकिन जिसे आप पसंद करते हैं उनका आपके प्यार को समझकर अपनाना अलग बात होती है। इसलिए इश्क का इजहार ऐसा होना चाहिए कि आपके क्रश के दिल को छू जाए और वह आपके प्यार को मना न कर पाएं। ऐसे में प्रपोज करते समय कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। 

Happy Propose Day 2022 Top 10 Best Ways to Propose a Girl on Valentine Day 2022
प्रपोज डे टिप्स - फोटो : Pixabay

प्यार का इजहार करते समय रखें इन बातों का ध्यान

1- 
किसी लड़की से प्यार का इजहार करने वाले हैं तो ध्यान रखें कि भले ही वह लड़की कितनी भी माॅडर्न क्यों न हो लेकिन दिल से भारतीय है। इसलिए प्रपोज करते समय धैर्य रखें।

2- जिसे आप प्रपोज करने वाले हैं, उनकी पसंद-नापसंद के बारे में जान लेना चाहिए।

Happy Propose Day 2022 Top 10 Best Ways to Propose a Girl on Valentine Day 2022
प्रपोज डे टिप्स - फोटो : istock

3-अगर किसी से प्यार का इजहार करने वाले हैं तो पहले ये पता कर लें कि वह किसी अन्य के साथ पहले से तो रिलेशनशिप में नहीं है। यह भी पता कर लें कि कहीं वह किसी और को तो पसंद नहीं करती।

4- इश्क का इजहार करते समय आपको अपनी मोहब्बत का विश्वास दिलाने के लिए बड़ी बड़ी बातें करने की जरूरत नहीं। उन्हें अपने व्यवहार से महसूस कराएं कि आप उन्हें कितना पसंद करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Propose Day 2022 Top 10 Best Ways to Propose a Girl on Valentine Day 2022
प्रपोज डे टिप्स - फोटो : Pixabay

5- प्यार-मोहब्बत एक या दो साल की भावना नहीं होती। जो प्यार में होता है वह जीवन भर का साथ चाहता है। उन्हें महसूस कराएं कि आप जिसे पसंद करते हैं उनके परिवार के बारे में भी जानना चाहते हैं और अपने परिवार से भी उन्हें मिलाना चाहते हैं। ताकि वह इस रिश्ते के प्रति आपकी गंभीरता को समझें।

6- प्रपोज करने से पहले उन्हें अक्सर महसूस कराएं कि वह आपके जीवन में खास जगह रखती हैं। वह आपके लिए दूसरों से अलग हैं।

विज्ञापन
Happy Propose Day 2022 Top 10 Best Ways to Propose a Girl on Valentine Day 2022
प्रपोज डे टिप्स - फोटो : facebook

7- प्यार का इजहार करने से पहले आप उनके दोस्तों के साथ भी दोस्ती करें। इससे आपको अपने पार्टनर के बारे में अधिक जानने को मिलेगा।

8- प्यार का इजहार करते समय अपनी भावनाएं पब्लिक करने से पहले अपने पार्टनर की भावनाओं को समझें। यह जानने का प्रयास करें कि सबके सामने आपके इजहार करने पर उनका क्या रिएक्शन हो सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed