Happy Holi 2025 Messages : होलिका दहन से रंगों के होली पर्व की शुरुआत हो जाती है। आज 13 मार्च को होलिका दहन का पर्व मनाया जा रहा है। ये रंगों की होली से एक दिन पहले मनाया जाने वाला पर्व है। होलिका दहन को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। यह दिन भक्त प्रह्लाद और होलिका की कथा से जुड़ा है। वहीं रंगों से खेलने का इंतजार कर रहे बच्चों और युवाओं के लिए ये होली खेलने का ग्रीन सिग्नल जैसा होता है। होलिका दहन के बाद रंग उड़ना और गालों पर सजना शुरू हो जाते हैं। शुभकामनाओं की शुरुआत भी होलिका दहन के बाद से शुरू हो जाती है।
Holi 2025 Wallpapers: दोस्तों को देनी है होली की बधाई तो इन रंग-बिरंगे वॉलपेपर के जरिए भेजें शुभकामना संदेश
यहां होली के शानदार वाॅलपेपर दिए जा रहे हैं, जिनमें होली की शायरियां और संदेश दिए गए हैं जो आपके दोस्त या प्रियजन का दिल जीत लेंगे।
रंगों की बरसात हो, खुशियों की सौगात हो,
आपके घर में सुख-समृद्धि का वास हो,
होली के शुभ अवसर पर दिल से यही अरमान हो।
होली की शुभकामनाएं
रंगों में घुली खुशबू प्यारी,
आई होली लिए पिचकारी।
गुलाल उड़े, रंग बिखरे,
मस्ती से भरी होली हमारी।
होली की शुभकामनाएं
बुरा न मानो, होली है,
रंगों संग मुस्कान घोली है।
स्नेह, अपनापन और प्यार,
होली लाए खुशियों की बहार।
होली की शुभकामनाएं
प्यारी-सी टोली संग हंसी ठिठोली,
रंग-बिरंगे गुलाल से महकी होली।
द्वेष मिटे, प्रेम बढ़ जाए,
हर आंगन में सुख बरसाए।
होली की शुभकामनाएं