वैसे तो कहा जाता है कि एक अच्छे रिलेशनशिप के लिए अपने पार्टनर के साथ किसी बात को छुपाना नहीं चाहिए। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप सारी बातों को शेयर करें जैसे कि मेरी दोस्त के साथ आज क्या हुआ या फिर मेरे घरवाले आपको पसंद नहीं करते हैं। इन बातों को सुनने में आपके ब्वॉयफ्रेंड की कोई दिलचस्पी नहीं होती है। तो आइए जाने वो कौन सी बातें हैं जो ब्वॉयफ्रेंड के साथ नहीं करनी चाहिए।
टिप्स: वो पांच बातें जो आपके ब्वॉयफ्रेंड को नहीं होती पसंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने ब्वॉयफ्रेंड को बताने की जरूरत नहीं है कि आपने कितने पैसे खर्च कर दिए या फिर खाते में कितने पैसे बचे हुए हैं। अगर आप शादीशुदा हैं तो बात अलग है क्योंकि तब आपके ऊपर जिम्मेदारियां होती हैं लेकिन अगर वो सिर्फ आपका ब्वॉयफ्रेंड है तो आपको उससे पूछने या बताने की जरूरत नहीं हैं।
आपको ये बात पूछने की जरूरत नहीं है कि तुमने खाना खाया या नहीं। आपका दिन भर में बार-बार ये पूछना कि खाना खाया या नहीं आपके ब्वॉयफ्रेंड को परेशान कर सकता है।
आपका ब्वॉयफ्रेंड ये जानने के लिए बिल्कुल भी उत्सुक नहीं है कि आपके एक्स की शादी हो गई कि नहीं। क्योंकि जब आप इस तरह की जानकारी अपने पार्टनर को देते हैं तो इसका मतलब है कि आप अभी तक पुराने पार्टनर को भूल नहीं पाएं हैं।
अगर आपके घरवाले या फिर मम्मी आपके दोस्त को पसंद नहीं करती हैं तो ये बात उसे बताने की जरूरत नहीं है, लेकिन अगर आपको भी कोई बात पसंद नहीं आती है तो आप उस बारे में बात कर सकती हैं।