{"_id":"5d6a15748ebc3e93a45fb355","slug":"five-signs-that-indicate-your-relationship-will-last-long-or-not","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये इशारे बता देते हैं कि पार्टनर के साथ रिश्ता लंबा चलेगा कि नहीं","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
ये इशारे बता देते हैं कि पार्टनर के साथ रिश्ता लंबा चलेगा कि नहीं
Fri, 08 Nov 2019 09:50 AM IST
पंखुड़ी सिंह
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Fri, 08 Nov 2019 09:50 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : pixa
रिलेशनशिप में कई बार ऐसा मोड़ आता है जब हम ये जानना चाहते हैं कि काश! कोई ऐसा तरीका होता जिससे ये पता चल जाता कि जिस पार्टनर के साथ हम डेट कर रहें हैं, उसके साथ रिश्ता उम्र भर चलेगा या नहीं। अगर आप के मन भी इस तरह के विचार आते हैं तो ये पांच संकेत, जो बताते हैं कि आपके पार्टनर के साथ रिश्ता लंबा चलेगा या नहीं।
Trending Videos
- फोटो : pixa
भावनात्मक जुड़ाव का न होना
अगर आपका पार्टनर बार-बार ये जताने की कोशिश करे कि वो आपसे प्यार तो करता है लेकिन खुद को आपसे भावनात्मक रूप से जुड़ा हुआ नहीं पाता, तो इसका मतलब है कि इस रिश्ते का भविष्य अंधकारमय हैं।
अगर आपका पार्टनर बार-बार ये जताने की कोशिश करे कि वो आपसे प्यार तो करता है लेकिन खुद को आपसे भावनात्मक रूप से जुड़ा हुआ नहीं पाता, तो इसका मतलब है कि इस रिश्ते का भविष्य अंधकारमय हैं।
- फोटो : pixa
अपने अतीत को नहीं भुला पा रहा है
अगर किसी का ब्रेकअप उसकी मर्जी के खिलाफ जा कर हुआ है तो वह बहुत ही तकलीफदेह होता है। ऐसे में खुद को उस अतीत से निकालना थोड़ा मुश्किल भी होता है। लेकिन अगर आपका साथी अपने अतीत की यादों से आपसे रिश्ता जुड़ने के लंबे समय बाद भी नहीं निकला है तो ऐसे रिश्ते का कोई मतलब नहीं है। इस तरह का रिश्ता जितनी जल्दी हो सके खत्म कर देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो : pixa
बात-बात पर रिश्ते में ब्रेक मांगता हो
अगर आपका पार्टनर छोटी सी कहासुनी के बाद भी आपसे कुछ समय के लिए ब्रेक मांगे तो इस तरह के इशारे को समझें। इतनी बात समझने के लिए पर्याप्त है कि आप इस रिश्ते के बारे में फिर से सोचें।
विज्ञापन
अभिभावक से मिलने की बात टालता रहता है
आप दोनों का रिश्ता कई सालों से चल रहा है, वो आपसे प्यार भी बहुत करता है और आप दोनों ने शादी का फैसला भी ले लिया है। लेकिन बात जब अभिभावक से मिलवाने की आती है तो वो आपसे समय की मांग करने लगता है तो इस बात को हल्के में न लें।