फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन 4 वजहों से अपने पहले प्यार को नहीं भूल पाते हैं आप

Fri, 11 Oct 2019 09:27 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: नवनीत राठौर Updated Fri, 11 Oct 2019 09:27 AM IST
विज्ञापन
first love not forget know reason
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

पहले प्यार का होना जितना आसान नहीं होता ठीक उसी तरह उसे भूलना भी आसान नहीं होता है। वैसे तो प्यार हमेशा खास होता है, लेकिन पहले प्यार के दौरान हुई छोटी से छोटी घटना भी आपको याद रह जाती है और उसे आप भूल नहीं पाते हैं। दरअसल, पहला प्यार आपको उन घटनाओं से परिचय करवाता है, जिसे आपने पहले कभी किया ही नहीं है। पहले प्यार के दौरान हुई चीजें अच्छी हो या बुरी, आश्चर्यजनक हो या स्वभाविक लेकिन आपको उस दौरान की हर बातें याद रहती हैं। यह सारी चीजें आपके जीवन का एक हिस्सा हो जाती हैं। जब भी आप अपने पहले प्यार के बारे में सोचते हैं तो वो सारी चीजें आपको थोड़ा अजीब पर बहुत अच्छी लगती हैं। भले ही आपका पहला प्यार 50 साल पहले ही क्यों न हुआ हो, लेकिन आपको उस दौरान की एक-एक बात याद रह जाती है। अब आपको लग रहा होगा की इंसान का यादाश्त तेज है इसलिए उसे हर बात याद रह जाती है। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। आइए जानते हैं क्यों याद रहता है पहला प्यार....

first love not forget know reason
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

अनोखा होता है पहला प्यार
अपने पहले प्यार को आपने जिस व्यक्ति के साथ अनुभव किया था हो सकता है उन्होंने आपको नई चुनौतियों को लेने और नई चीजों को आजमाने के लिए प्रोत्साहित किया हो, जिससे वो आपके यादों में बस गए हों। कुछ मामलों में, पहला प्यार भी आपके विभिन्न भौतिक प्राथमिकताओं में शामिल हो सकता है, जो आपके अंदर भावनात्मक प्रतिक्रियाएं को लाने का कारण हो सकता है। आप जब भी पहली बार प्यार में पड़ते हैं तो आप उस प्यार के सामने अपने आप को कमजोर समझते हैं। अचानक आप किसी और के बारे में इस तरह से परवाह करने लगते हैं कि आप खूद को ही भूल जाते हैं। जब आप प्यार के रोमांटिक अंदाज को अनुभव करते हैं तो आपके अंदर संभावना और उत्साह की नई दुनिया खुल जाती है। प्यार के दौरान महसूस की गई चीजें आपके द्वारा पहले महसूस की गई किसी भी चीज के विपरीत होता है, इसलिए इसका अनोखापन आपको हमेशा के लिए याद रह जाता है।

first love not forget know reason
प्रतीकात्मक तस्वीर

जवानी को याद दिलाता है पहला प्यार
आप जब भी पहले प्यार में होते हैं तो उस समय दुनिया की हर चीज आपको अच्छी लगने लगती है। क्योंकि यह समय आपके जीवन का वह समय होता है जब आप  पहली-पहली बार जवानी की दहलीज पर आकर खड़े होते हैं। पहला प्यार आपके युवावस्था की यादों को फिर से वापस ले आता है। अपनी जवानी का प्रतिनिधित्व करने के साथ पहला प्यार आपको उस समय का याद दिलाता है जब आपको संभावनाएं अनंत लगती थीं। उस समय आपको जीवन से जु़ड़ा हर कुछ आपको नया और रोमांचक लगता है। पहला प्यार को याद करते हुए आप इतिहास की अच्छी यादों में चले जाते हैं और अपने आज को ढूंढने लगते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
first love not forget know reason
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Shutterstock

एक बार ही होता है पहला प्यार
जीवन में किसी घटना का होना केवल एक ही बार होता है, जिस वजह से उस घटना की याद विशेष रुप से स्थान बना लेती है। ठीक इसी तरह आपका पहला प्यार भी है। आपका पहला प्यार हमेशा आपके साथ रहेगा, इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि यह आपका पहला प्यार है। पहला प्यार हमेशा आपके जीवन के बाकी हिस्सों के लिए पहला ही होगा। कोई फर्क नहीं पड़ता की बाद में आपको किससे और कितना गहरा प्यार हो रहा है। हम जब भी अपने आज को देखते हैं तो हमें अपने सुनहरे कल की याद जरूर आती है। आप जीवन में हुई उन गलतियों को भी याद करते हैं और उन गलतीयों को सुधारने में मदद करने वाले लोग की भी याद आती है। इन यादों में आपका पहला प्रेमी भी शामिल हो सकता है। दरअसल, पहला प्रेमी आपका प्रेरणा होता है, जिसे आप जीवन में बहुत बार याद करते हैं।

विज्ञापन
first love not forget know reason
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

पहला प्यार का कोई और विकल्प नहीं होता
अमूमन हर चीजों का कुछ न कुछ विकल्प मौजूद होता है। लेकिन पहले प्यार का कोई विकल्प नहीं होता। युवावस्था के दौरान, जीवन हमें जहां ले जाता है, हम वहां चले जाते हैं। इसमें हमारा कोई नियंत्रण नहीं होता है। अक्सर पहला प्यार भी युवा प्यार होता है। छोटी उम्र में हम परिवार की गतिविधियों में बंधे होते हैं। परिवार के द्वारा लिए गए निर्णयों के आधार पर ही हमें जीवन जीना होता है। लेकिन प्यार में हम अपने से निर्णय लेते हैं।  पहले प्यार के दौरान हमें किसी भी चीज की अपेक्षा नहीं होती क्योंकि यह इमानदारी से विकसित होता है। लेकिन पहले प्यार के बाद हम किसी भी बाद के रिश्ते में स्वार्थी हो जाते हैं। इसलिए जब भी हम अपने अतीत के बारे में सोचते हैं तो हमें अपने पहले प्यार की याद जरूर आ जाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed