Father's Day 2023: पिता और पुत्र का रिश्ता बहुत खास होता है। बेटे के जन्म के बाद पिता को महसूस होता है कि उसके साथ कदम से कदम मिलाकर चलने वाला, उसके साथ मिलकर परिवार की जिम्मेदारी संभालने वाला आ गया है। बचपन में बच्चा पिता को अपना रोल मॉडल समझता है। उंगली पकड़कर चलना सिखाने से लेकर टू व्हीलर चलाना सिखाने तक का काम पिता करते हैं। हालांकि जैसे-जैसे पुत्र युवावस्था की दहलीज पर कदम रखता है, पिता से उसका मनमुटाव होने लगता है। पिता और पुत्र के बीच दूरियां आने लगती हैं। वैचारिक मतभेद बढ़ने लगते हैं।
Father's Day 2023: पिता-पुत्र में रहता है मनमुटाव तो अपनाएं ये तरीके, रिश्ते में बढ़ेगी आपसी समझ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किस कारण पिता पुत्र में होता है मतभेद
- पिता और पुत्र के बीच अनबन के कई कारण हो सकते हैं। इसमें पहला कारण जनरेशन गैप है। उम्र का अंतर उनके बीच दूरियां लाता है।
- अधिकतर मामलों में माता निर्मल मन और पिता कठोर स्वभाव के होते हैं। बेटे को सही राह दिखाने के लिए पिता अक्सर सख्ती करते हैं। इस कारण भी बेटा पिता के सामने अपने मनोभावों को व्यक्त नहीं कर पाता और पिता के व्यवहार से नाखुश रहता है।
- पिता और पुत्र के बीच का वैचारिक मतभेद होना सामान्य है। किसी भी रिश्ते में वैचारिक मतभेद हो सकता है लेकिन पिता और पुत्र दोनों ही पुरुष होते हैं। ऐसे में मेल ईगो उनके रिश्ते को खराब कर सकता है।
- कई बार पिता बेटे के लिए सपने देखते हैं और उसे पूरा करने के उम्मीद बेटे से करने लगते हैं, हालांकि पुत्र की जीवन को लेकर अपनी योजनाएं होती हैं। उम्मीदों पर खरा न उतरने को लेकर दोनों में विवाद हो सकता है।
पिता-पुत्र के बीच के विवाद कैसे सुधारें
- कोई भी विवाद अधिक बढ़ने का एक कारण भाषा होती है। नाराजगी जाहिर करने के लिए अक्सर लोग ऐसे शब्दों का चयन करते हैं जो दूसरे के दिल को ठेस पहुंचाते हैं। इसलिए क्रोध में कुछ न बोलें।
- पिता और पुत्र अगर अपने रिश्ते को सुधारना चाहते हैं तो उन्हें ये रूल बना लेना चाहिए कि उनके बीच कितना भी मतभेद क्यों न हो, वह एक दूसरे से बातचीत करना बंद नहीं करेंगे। जब गुस्सा शांत हो जाए तो ठंडे दिमाग से बातचीत करें।