Relationship Tips : शादी के लिए कपल को एक दूसरे के बारे में कुछ बातें जरूर पता होनी चाहिए। शादी के बाद एक लड़की के जीवन में बड़ा बदलाव आ जाता है। वह अपना परिवार छोड़कर पति के परिवार में शामिल हो जाती है। इस कारण हमेशा लड़की के परिवार वाले उसके संभावित पार्टनर व ससुराल के बारे में पूरी जांच पड़ताल करते हैं। लड़की भी अपने मंगेतर की पसंद नापसंद, रहन सहन और आर्थिक तौर पर मजबूती के बारे में जानना चाहती हैं। लेकिन महिलाओं की तरह शादी के रिश्ते में एक पुरुष भी जुड़ रहा होता है। पुरुष भी अपनी होने वाली जीवनसाथी के बारे में जानना चाहते हैं। लड़की के लुक्स या बातचीत के तरीके से इंप्रेस होकर शादी के लिए हामी भरने वाले लड़कों को अपनी मंगेतर के बारे में कुछ अहम बातें जरूर जान लेनी चाहिए, ताकि उनका शादीशुदा जीवन खुशहाल और चिंतामुक्त रह सके। जिन पुरुषों की शादी होने वाली है, वह अपनी मंगेतर के बारे में कुछ जरूरी बातें जान लें।
Relationship Tips: हर पुरुष को अपनी मंगेतर के बारे में पता होनी चाहिए ये बात, शादी से पहले जान लें आप भी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करियर के बारे में
आजकल महिलाएं अपने करियर को लेकर काफी गंभीर हो गई हैं। वह शादी के बाद भी नौकरी करना चाहती हैं। ऐसे में पुरुषों को अपनी होने वाली जीवनसाथी के फ्यूचर प्लान पता होने चाहिए। उनके करियर प्लान के बारे में जानें। साथ ही वह नौकरी और परिवार दोनों को कैसे मैनेज कर सकती हैं, उनके काम का समय और अवधि कितनी और कैसी है? क्या वह नौकरी के लिए किसी दूसरे शहर में रहेंगी या उनका दफ्तर का काम आउटडोर विजिट का है? शादी से पहले ये सारी बातें स्पष्ट होने से आप मिलकर उनके साथ अपना शादीशुदा जीवन खुशी से जी सकते हैं।
आर्थिक निर्भरता
आपकी होने वाली जीवनसाथी कितनी आत्मनिर्भर है या उनकी आर्थिक निर्भरता कैसी है, इस बात की भी जानकारी रखें। जैसे- महिलाएं अपने लाइफ पार्टनर की कमाई, उनकी आर्थिक क्षमताओं के बारे में जानना चाहती हैं। वैसे भी पुरुषों को भी अपनी मंगेतर के बारे में पता होना चाहिए। जीवनसाथी की आत्मनिर्भरता का पता होने से आप अपने भविष्य के लिए पहले से तैयारी कर सकते हैं। जैसे अगर आपकी मंगेतर नौकरी नहीं करती हैं, तो उनके खर्चों की जिम्मेदारी भी आपकी होगी। एक के ऊपर परिवार की निर्भरता बढ़ जाएगी। उस मुताबिक आपको अपनी आय और खर्च मैनेज करने होते हैं।
पसंद-नापसंद
जैसे लड़की अपने पति की पसंद नापसंद का ध्यान रखती हैं, वैसे ही मर्दों को भी अपनी पत्नी की पसंद के बारे में पता होना चाहिए। आपकी मंगेतर शाकाहारी है या नॉनवेज खाना पसंद करती हैं?, उन्हें सुबह देर तक सोना पसंद है या रात में जल्दी सोने की आदत है? उनकी लाइफस्टाइल कैसी है, इन सभी के बारे में जान लें।
परिवार के लिए मंगेतर के प्लान
शादी के बाद पत्नी अपने ससुराल वालों के साथ रहने में कितना सहज है या एकल परिवार में रहने के बारे में क्या विचार रखती है, ये पता कर लें। वहीं परिवार बढ़ाने या बच्चों को लेकर मंगेतर की क्या राय है, यह भी शादी से पहले ही जान लें।