फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Earthquake Guidelines: अपने बच्चे को जरूर सिखाएं ये 5 बातें, जो भूकंप के समय आएंगी उनके काम

Mon, 17 Feb 2025 09:38 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 17 Feb 2025 09:38 AM IST
सार

भूकंप एक प्राकृतिक आपदा है, लेकिन अगर बच्चे को सही जानकारी और तैयारी हो, तो वह सुरक्षित रह सकता है। 

विज्ञापन
Earthquake Guidelines for children in hindi safety tips for children in earthquake
अपने बच्चे को जरूर सिखाएं ये 5 बातें, जो भूकंप के समय आएंगी उनके काम - फोटो : अमर उजाला

Earthquake Guidelines: सोमवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 मापी गई और इसका केंद्र दिल्ली-एनसीआर के आसपास रहा।



भूकंप सुबह पांच बजकर 36 मिनट पर आया, जब अधिकांश लोग गहरी नींद में थे। अचानक धरती हिलने से लोग घबरा गए और अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, अब तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है, लेकिन लोग भयभीत नजर आए। भूकंप के झटके हल्के से मध्यम स्तर के थे, लेकिन फिर भी इसने लोगों को डरा दिया।

ऐसे में हर किसी को ये जानना जरूरी है कि भूकंप से समय घबराने की नहीं बल्की सूझ-बूझ से काम लेने की जरूरत है। यहां हम आपको ऐसी कुछ बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके बच्चे के काम आएंगे। बच्चों को इन बातों के बताकर उन्हें भूकंप से सुरक्षित करें। 

Earthquake Guidelines for children in hindi safety tips for children in earthquake
"ड्रॉप, कवर और होल्ड ऑन" नियम अवश्य सिखाएं - फोटो : Adobe stock

"ड्रॉप, कवर और होल्ड ऑन" नियम अवश्य सिखाएं

  • ये नियम अपने बच्चों को अवश्य ही सिखाएं।
  • इस नियम में ड्रॉप का मतलब होता है जमीन पर बैठें।
  • कवर का मतलब होता है किसी मजबूत टेबल या डेस्क के नीचे छिपें और होल्ड ऑन का मतलब होता है मजबूती से पकड़े रहें।
  • इस नियम को अपनाने के बाद वो भूकंप के समय खुद सो सेफ रख सकते हैं।
  • उन्हें ये भी बताएं कि यदि अगर टेबल नहीं हो, तो अपने सिर और गर्दन को हाथों से ढकें और किसी कोने में बैठें।  
Earthquake Guidelines for children in hindi safety tips for children in earthquake
भारी चीजों से रहें दूर - फोटो : Istock

भारी चीजों से रहें दूर

  • ये सबसे अहम नियम है, क्योंकि भूकंंप के समय हर चीज से खतरा होता है।
  • हमेशा बच्चों को सिखाएं कि भूकंप के समय खिड़कियों, शीशों, अलमारियों, पंखों और लटकती हुई चीजों से दूर रहें, ताकि चोट से बचा जा सके।  


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Earthquake Guidelines for children in hindi safety tips for children in earthquake
लिफ्ट का इस्तेमाल न करें - फोटो : freepik

लिफ्ट का इस्तेमाल न करें

  1. जब लोग सोसाइटी में रहते हैं तो नीचे उतरने के लिए लिफ्ट का इस्तेमाल करते हैं। ये उनकी आदत में शुमार होता है।
  2. ऐसे में अपने बच्चे को सिखाएं कि भूकंप के दौरान लिफ्ट का प्रयोग न करें, क्योंकि बिजली चली जा सकती है और आप फंस सकते हैं।
  3. भूकंप के समय हमेशा सीढ़ियों का इस्तेमाल ही करें। 
विज्ञापन
Earthquake Guidelines for children in hindi safety tips for children in earthquake
खुले मैदान की तरफ रहें - फोटो : अमर उजाला

खुले मैदान की तरफ रहें

  • बच्चों को बताएं कि जब आप घर से बाहर निकल आए हैं, तो ऊंची इमारतों, पेड़ों, बिजली के तारों और होर्डिंग्स से दूर जाएं।
  • ऐसी जगह पर जाकर खड़े हो जाएं जो खुली हो  और यहां कोई ज्यादा बड़ी इमारत न हो। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed