फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानें क्यों ज्यादा सुने और कम बोलें वाले विचार होते हैं ठीक, मिल सकते हैं कई फायदे

Tue, 16 Mar 2021 09:15 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 16 Mar 2021 09:15 AM IST
विज्ञापन
do you knwo how to speak less and listen more then in your life
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

अपनी जिंदगी में हम कई लोगों से मिलते हैं, उनके साथ समय बिताते हैं और उनसे बातें भी करते हैं। लेकिन कई लोग ऐसे होते हैं कि वे कम सुनते हैं, लेकिन बोलते बहुत हैं। जिसके चलते उन्हें कई बार कई परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। लेकिन कहा जाता है कि अगर कोई व्यक्ति कम बोलता है और ज्यादा सुनता है, तो इसका फायदा उसे मिल सकता है। लेकिन कई लोग इस बात पर अमल नहीं करते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि अगर आप कम बोलते हैं और ज्यादा सुनते हैं, तो आपको क्या फायदे मिल सकते हैं।

do you knwo how to speak less and listen more then in your life
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

अहम जानकारी कर देते हैं साझा

  • जो लोग काफी ज्यादा बोलते हैं, उनको लेकर ये डर हमेशा रहता है कि वे कई अहम जानकारियां भी सभी को बता देते हैं। उन्हें बोलने की इतनी आदत होती है कि उन्हें कई बार पता ही नहीं चलता है कि वे बातों-बातों में क्या अहम जानकारी सामने वाले को बता चुके हैं। ऐसे में कई बार इसका खामियाजा उन्हें भरना पड़ता है। इसलिए हमेशा कहा जाता है कि व्यक्ति को हमेशा कम बोलना चाहिए यानी जितनी जरूरत हो सिर्फ उतना ही।
do you knwo how to speak less and listen more then in your life
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

कम शब्दों में रखें अपनी बात

  • जब कोई व्यक्ति ज्यादा बोलता है तो इसकी वजह से लोग उनकी बातें सुनकर कई बार पक जाते हैं। ऐसे में लोग उनसे पीछा छुटाने की तरकीब ढूंढते हैं। वे नहीं चाहते कि ज्यादा बोलने वाला व्यक्ति उनके पास आए, क्योंकि कई बार वो उनके कामों में भी बाधा डालता है। इसलिए हमेशा अपनी बात को कम शब्दों में रखना चाहिए, ताकि सुनने वाला उस बात को जल्दी समझ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
do you knwo how to speak less and listen more then in your life
listen - फोटो : istock

सुनने से जानकारी बढ़ती है

  • अगर आप किसी की नहीं सुनते हैं और अपनी ही लगाकर रखते हैं, तो फिर कहीं न कहीं आप अपना ही नुकसान कर रहे हैं। दरअसल, जो व्यक्ति किसी की नहीं सुनता है वो कई तरह की जानकारियों से वंचित रह जाता है। जब हम किसी की सुनेंगे तो हमें कई तरह की जानकारी मिलेगी, कई तरह का ज्ञान मिलेगा। जो हमारी जिंदगी में काम आएगा और हमें काफी आगे लेकर जा सकता है।
विज्ञापन
do you knwo how to speak less and listen more then in your life
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

समझना चाहिए बातों को

  • अगर आप काफी ज्यादा बोलते हैं, और किसी की बात नहीं सुनते हैं तो ये गलत हो सकता है। हमें हमेशा कोशिश करनी चाहिए कि हमें अपनी बात रखने के बाद हमेशा सामने वाले की बातों को सुनना चाहिए, ताकि वो क्या कह रहा है हम वो अच्छे से समझ सके। उदाहरण के लिए दफ्तर में अगर आपके बॉस आपको कोई काम देते हैं, लेकिन आप उसे ठीक से सुनते नहीं हैं तो फिर आप अपना ही नुकसान करते हैं, क्योंकि फिर बाद में आप वो काम गलत कर देते हैं और बॉस से डांट सुनते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed