हम अपने पार्टनर को चाहे कितना भी प्यार करते हों, चाहे उसका कितना भी ध्यान रखते हों, लेकिन कई बार हम अपने पार्टनर से कई ऐसे सवाल पूछ लेते हैं जिनके बारे में शायद हमें भी पता नहीं होता कि इसका हमारे रिश्ते पर क्या असर पड़ सकता है। ऐसे में अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड से कोई बात पूछ रहे हैं, तो आपको कई बातों का ध्यान रखना चाहिए। ध्यान देना चाहिए कि हम उससे कहीं ऐसी चीज तो नहीं पूछ रहे, जो उन्हें नाराज या उदास कर दे। तो चलिए हम आपको वो बातें बताते हैं जिनके बारे में आपको कभी अपनी गर्लफ्रेंड से नहीं पूछना चाहिए।
{"_id":"60530232a98c053f5e5431f1","slug":"do-you-know-never-ask-these-questions-of-girlfriend","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चाहते हैं बेहतर रिश्ता, तो कभी गलती से भी गर्लफ्रेंड से न पूछें ये सवाल, हो सकती है दिक्कत","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
चाहते हैं बेहतर रिश्ता, तो कभी गलती से भी गर्लफ्रेंड से न पूछें ये सवाल, हो सकती है दिक्कत
Thu, 18 Mar 2021 01:09 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 18 Mar 2021 01:09 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
दोस्तों के बारे में पूछना
- हर इंसान के दोस्त होते हैं। आपके भी कई दोस्त होंगे, जिनमें कुछ लड़के तो कुछ लड़कियां होंगी। ठीक ऐसे ही आपकी गर्लफ्रेंड के भी कई दोस्त हो सकते हैं, जिनमें लड़कियां और लड़के दोनों शामिल होंगे। लेकिन अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड से उनके दोस्तों के बारे में पूछते हैं, उनकी डिटेल लेते हैं, उनकी बातचीत पर नजर रखते हैं आदि तो आप गलत कदम उठा रहे हैं। इससे हमेशा बचकर रहना चाहिए।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
कितनी है सैलरी
- अगर आप रिलेशनशिप में है तो आपको अपनी गर्लफ्रेंड से उसकी पर्सनल इनकम के बारे में कभी नहीं पूछना चाहिए। तुम्हारी सैलरी कितनी है, तुम्हें घर से कितना जेब खर्च मिलता है, तुम महीने में कितने पैसे बचाती हो, तुम्हारे बैंक खाते में कितने पैसे हैं, कितने पैसे खर्च करती हो आदि। ये सवाल गर्लफ्रेंड से पूछने पर रिलेशनशिप पर इसका गलत असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
पुराने रिलेशनशिप के बारे में पूछना
- ये शायद ज्यादातर लोगों के साथ होता है कि उनका कभी न कभी किसी से प्यार का पुराना रिश्ता जरूर रहा हो। चाहे अब वो टूट गया हो और वो नए रिश्ते में हों। लेकिन आपको कभी गलती से भी अपनी गर्लफ्रेंड से उनके उस पुराने रिश्ते के बारे में नहीं पूछना चाहिए। लड़कियों को पुराने रिश्ते के बारे में चर्चा करना या किसी को बताना ज्यादा पसंद नहीं होता। इसलिए आप भी जितना इससे दूर रह सकें, रहना चाहिए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खर्चे ना गिनाएं
- जाहिर है कि अगर आपने गर्लफ्रेंड बनाई है, तो फिर आप उस पर खर्चा भी करते होंगे। उन्हें शॉपिंग कराते होंगे, उन्हें बाहर घूमाने ले जाते होंगे, बाहर डिनर करवाते होंगे आदि। साथ ही हो सकता है कि इन खर्चों की वजह से आपके खर्चे बड़ गए हों। लेकिन आपको ये गलती कभी नहीं करना चाहिए कि अपनी गर्लफ्रेंड को ये सब बताए या गिनाएं की आपका काफी खर्चा हो रहा है। इससे आपके रिलेशनशिप पर गलत असर पड़ सकता है।