फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या आपके पार्टनर से भी आपकी आए दिन इन कारणों से होती है बहस? ऐसे रखें रिश्ते को स्वस्थ

Tue, 29 Dec 2020 03:07 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Tue, 29 Dec 2020 03:07 PM IST
विज्ञापन
do you debate with your partner because of this reasons keep your relation with this ways
बहस रिश्ते में प्यार को कम करती है - फोटो : Social Media

पति- पत्नी के बीच बहस होना बहुत सामान्य बात है लेकिन यही बहस चिंता का विषय तब बन जाती है जब यह सिलसिला बन जाती है। आए दिन होने वाली बहस रिश्ते में प्यार को तो कम करती ही है साथ ही दोनों के बीच नकारात्मक भावों को बढ़ा देती है। बहस के पीछे वैसे तो कई सारे कारण होते हैं जैसे दो लोगों की किसी एक विषय पर राय नहीं मिलती है तब भी बहस शुरू हो जाती है लेकिन यह ध्यान रखना जरूरी है कि रिश्ते में इस बहस को दरकिनार कर किस तरह से रिश्ते को हमेशा के लिए स्वस्थ रखा जाए। अगली स्लाइड्स से जानिए पति-पत्नी के बीच होने वाली बहस के मुख्य कारण और उन्हें डील करने के उपाय। 

do you debate with your partner because of this reasons keep your relation with this ways
बात को ध्यान से सुनें - फोटो : Social media

अस्वीकार करना
पति और पत्नी में दोनों में ही जब किसी एक की बात को भी अस्वीकार किया जाता है तो यह दूसरे को बर्दाश्त नहीं होता इसलिए बहस की स्थिति निर्मित होती है इसलिए याद रखें कि यदि इस बहस को टालना है तो सामने वाला जो भी कह रहा है उसकी बात को ध्यान से सुनें और न पसंद आने पर अस्वीकार करने की बजाय अच्छे तरीके से अपनी बात को रखें या कुछ समय बाद अपनी राय बताएं।

do you debate with your partner because of this reasons keep your relation with this ways
हताशा में आप दोषारोपण अपने जीवनसाथी पर कर देते हैं - फोटो : couple fight

दोष देना
कोई भी पति या पत्नी नहीं चाहते कि वे एकदूसरे के दोषी बनें लेकिन कई बार ऐसा होता है कि जब आपका कोई काम नहीं बन पाता है तो हताशा में आप उसका दोषारोपण अपने जीवनसाथी पर कर देते हैं जो कि बिल्कुल गलत है क्योंकि ऐसा करने से आप दोनों के बीच बहस होने लगेगी क्योंकि कोई भी व्यक्ति बेवजह तो दोषी नहीं ही बनना पसंद करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
do you debate with your partner because of this reasons keep your relation with this ways
एकदूसरे की अच्छाईयों और कोशिशों पर भी ध्यान दें

शिकायत करना
यदि पति-पत्नी के रिश्ते में आए दिन दोनों को एकदूसरे से शिकायतें ही रहती हैं तब भी बहस होती रहेगी क्योंकि कोई भी व्यक्ति यह नहीं चाहेगा कि हर वक्त वो नाकामयाब ही हो। ऐसा होने पर वो खुद के साथ शिकायत करने वाले व्यक्ति पर भी सवाल उठाने लगेगा इसलिए बेहतर है कि कई बार आप शिकायतों को नजरअंदाज कर एकदूसरे की अच्छाईयों और कोशिशों पर भी ध्यान दें। 

 

विज्ञापन
do you debate with your partner because of this reasons keep your relation with this ways
एक-दूसरों की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाते हैं - फोटो : pixa
उम्मीद करना
कई बार पति-पत्नी के बीच बहस इसलिए भी होती है क्योंकि वे एक-दूसरों की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाते हैं। उम्मीदें यदि दोतरफा होती हैं तो वे किसी को तकलीफ नहीं देती हैं लेकिन एकतरफा उम्मीदें रिश्ते में नाराजगी, तनाव, लड़ाई आदि को जगह देती हैं इसलिए यदि आप उम्मीद रखते भी हैं तो पहले ही हमसफर को उस विषय में अच्छे से बताएं ताकि वो उनके विषय में सोच सकें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed