फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Players from Haldwani and Rudrapur registered victories.

Udham Singh Nagar News: हल्द्वानी और रुद्रपुर के खिलाड़ियों ने दर्ज की जीत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Players from Haldwani and Rudrapur registered victories.
रुद्रपुर में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में ​भिड़ते ​खिलाड़ी
रुद्रपुर। जेसीज पब्लिक स्कूल में पांच दिवसीय आठवीं अंतरविद्यालयी जेपीएस बैडमिंटन चैंपियनशिप शुरू हो गई है। प्रतियोगिता में 20 विद्यालयों के 44 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। पहले दिन हल्द्वानी और रुद्रपुर के खिलाड़ियों ने जीत दर्ज कर अगले चक्र में प्रवेश किया। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ डीपीएस रुद्रपुर के निदेशक सुरजीत सिंह ग्रोवर, सुधांशु पंत और प्रधानाचार्य प्रकाश चंद्र जोशी ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन

पहले दिन 19 वर्ष से कम आयु बालक एकल और 17 वर्ष से कम आयु बालिका एकल वर्ग के मुकाबले खेले गए। 19 वर्ष से कम आयु बालक एकल के सेमीफाइनल में ऑरम द ग्लोबल हल्द्वानी के एकांश सिंह कड़ाकोटी का मुकाबला डीपीएस रुद्रपुर के करन लोहनी से हुआ। इसमें एकांश ने जीत दर्ज की। वहीं जेसीज पब्लिक स्कूल रुद्रपुर के प्रतीक रावत का मुकाबला एमेनिटी पब्लिक स्कूल रुद्रपुर के रुद्राक्ष भंडारी से हुआ। इसमें प्रतीक ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

17 वर्ष से कम आयु बालिका एकल के सेमीफाइनल में आर्यमान विक्रम बिरला स्कूल हल्द्वानी की अर्पिता जोशी ने जेसीज पब्लिक स्कूल रुद्रपुर की सुरभि कोरंगा को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में आरएएन रुद्रपुर की इताशा भारद्वाज ने डीएवी काशीपुर की माही यादव को हराकर फाइनल में स्थान बनाया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी फुर्ती, कौशल आत्मविश्वास और अनुशासन की खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed