Diwali 2024 Celebration Ideas : दिवाली का पर्व पूरे परिवार के साथ मिलकर मनाने में ही मजा आता है। जहां शादी के पहले लड़की अपने भाई-बहनों और माता-पिता के साथ दिवाली मनाती है वहीं शादी के बाद ससुराल वालों के साथ दीपोत्सव का आनंद लेती है। नई शादी होने पर बहू को त्योहारों के मौके पर अपने परिवार और मायके की याद आती है। अगर आपके घर पर भी नई बहू आई है और ये उनकी पहली दिवाली है तो हो सकता है कि वह अपने माता पिता और भाई बहन की कमी को महसूस करे।
शादी के बाद त्योहार के मौके पर लड़की को अपने घर की याद आना लाजमी है। ऐसे में अगर आपकी बहू की शादी से बाद ससुराल में ये पहली दिवाली है तो उसे मायूस न होने दें। ससुराल वाले और पति कुछ बातों का ध्यान रखकर अपनी गृह लक्ष्मी की पहली दीपावली को यादगार बना सकते हैं और बहू के चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं।
2 of 5
दिवाली की तैयारियों में नई बहू को भी शामिल करें
- फोटो : Adobe stock
तैयारियों में शामिल करें
दिवाली पर होने वाली तैयारियों में बहू को भी शामिल करें। बहू से पूछें कि उन्हें क्या पसंद है। वह मायके में दिवाली पर क्या किया करती थीं। कैसे दिवाली मनाती थीं। उनके उत्तर के मुताबिक बहू को ससुराल में दिवाली की तैयारियों का हिस्सा बनाएं। बहू से सलाह लें कि घर की सजावट कैसे करनी है, रिश्तेदारों को क्या गिफ्ट देना है और दिवाली में खाने में क्या बनाना है।
3 of 5
दिवाली पर बहू को तोहफे में सोने चांदी के गहने दें
- फोटो : AdobeStock
आभूषण दें
आप अपनी घर की लक्ष्मी यानी बहू को खुश करना चाहते हैं तो दिवाली के मौके पर उन्हें कोई तोहफा दें। धनतेरस और दीपावली में सोने-चांदी के गहने खरीदना शुभ माना जाता है। लगभग हर महिला को गहने पसंद होते हैं। बहू को तोहफे में आभूषण के साथ अपना आशीर्वाद दें।
4 of 5
बहू को दिवाली पर सुहाग का सामान दें
- फोटो : Adobe Stock
बहू को सुहाग पेटी दें
दिवाली पर बहू को सुहाग पेटी दे कर उनको खुश कर सकते हैं। उसमें सिंदूर , बिंदी ,चूड़ी , मेहंदी , लिपस्टिक और आलता जरूर दें। इसके साथ उनको सदा सुहागन होने का आशीर्वाद भी दें और अपनी घर की लक्ष्मी को खुश करें।
5 of 5
बहू को अपने मायके से दूर न करें
- फोटो : Adobe Stock
मायके से न करें दूर
बेटी के लिए उसके माता पिता की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। माता पिता की जगह कोई नहीं ले सकता है। ऐसे में बहू को चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए उन्हें मायके घुमाने ले जाएं ताकि अपने परिवार से मिलकर वह खुश हो जाएं। बहू के परिवार को घर पर खाने पर भी बुला सकते हैं। इसके अलावा अगर बहू का मायका दूर है और आना -जाना संभव न हो तो बहू के साथ मिलकर उनके मायके काॅल या वीडियो काल करें।