फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2024 Wishes: दिवाली के सुंदर संदेशों के जरिए प्रियजनों को दें शुभकामनाएं, यहां से करें वॉलपेपर डाउनलोड

Thu, 31 Oct 2024 12:05 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 31 Oct 2024 12:05 AM IST
सार

यहां दिवाली के आकर्षक वाॅलपेपर और सुंदर शुभकामना संदेश दिए जा रहे हैं, जिन्हें आसानी से डाउनलोड करके व्हाट्सएप या फेसबुक के जरिए करीबियों को भेजा जा सकता है और दिवाली की शुभकामनाएं दी जा सकती हैं।

विज्ञापन
Happy Diwali 2024 Wishes Quotes Shayari Greetings Messages Images GIF Whatsapp Facebook Status in Hindi
दिवाली 31 अक्तूबर/1 नवंबर को मनाई जा रही है। आप दोनों ही दिन शुभकामनाएं भेज सकते हैं - फोटो : Amar Ujala

Happy Diwali 2024 Wishes in Hindi: दीपोत्सव की शुरुआत 29 अक्तूबर 2024, मंगलवार से हो गई है। धनतेरस और नरक चतुर्दशी  के बाद आज दीपावली का पर्व मनाया जा रहा है। हालांकि लोगों को संशय है कि इस बार दिवाली कब है, 31 अक्तूबर या फिर 01 नवंबर? दरअसल, साल 2024 में दिवाली दो दिन मनाई जा रही है।

कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को दीपावली मनाई जाती है। लेकिन इस बार कार्तिक अमावस्या तिथि दो दिन पड़ने के कारण दिवाली के त्योहार को लेकर कुछ असमंजस की स्थिति बनी हुई है। वैदिक पंचांग के मुताबिक इस वर्ष कार्तिक माह की अमावस्या तिथि 31 तारीख को दोपहर 3 बजकर 52 मिनट से शुरू हो रही है और यह तिथि 01 नवंबर को शाम 6 बजकर 16 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। ऐसे में दिवाली 31 अक्तूबर को मनाई जा सकती है। हालांकि अगर आपको 1 नवंबर को दिवाली मनानी है तो भी तिथि की शुरुआत 31 अक्तूबर से हो जाएगी। 

अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को दिवाली की शुभकामना संदेश पहले से भेज कर दीपावली का सही दिन और सही मुहूर्त बता दें ताकि उनकी कंफ्यूजन को भी दूर किया जा सके। यहां दिवाली के आकर्षक वाॅलपेपर और सुंदर शुभकामना संदेश दिए जा रहे हैं, जिन्हें आसानी से डाउनलोड करके व्हाट्सएप या फेसबुक के जरिए करीबियों को भेजा जा सकता है और दिवाली की शुभकामनाएं दी जा सकती हैं।

Happy Diwali 2024 Wishes Quotes Shayari Greetings Messages Images GIF Whatsapp Facebook Status in Hindi
दिवाली 31 अक्तूबर/1 नवंबर को मनाई जा रही है। आप दोनों ही दिन शुभकामनाएं भेज सकते हैं - फोटो : Amar Ujala

आपको आशीर्वाद मिले गणेश से,
विद्या मिले सरस्वती से,
दौलत मिले लक्ष्मी से,
प्यार मिले सब से,
दिवाली पर यही दुआ है दिल से।

शुभ दीपावली

Happy Diwali 2024 Wishes Quotes Shayari Greetings Messages Images GIF Whatsapp Facebook Status in Hindi
दिवाली 31 अक्तूबर/1 नवंबर को मनाई जा रही है। आप दोनों ही दिन शुभकामनाएं भेज सकते हैं - फोटो : Amar Ujala

धन की वर्षा हो इतनी की
हर जगह आपका नाम हो
दिन रात आपको व्यापार में लाभ हो
यही शुभकामना है हमारी
ये दीपावली आपके लिए बहुत खास हो

शुभ दीपावली

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Diwali 2024 Wishes Quotes Shayari Greetings Messages Images GIF Whatsapp Facebook Status in Hindi
दिवाली 31 अक्तूबर/1 नवंबर को मनाई जा रही है। आप दोनों ही दिन शुभकामनाएं भेज सकते हैं - फोटो : Amar Ujala

प्रकाश और खुशियों का महापर्व दीपावली 
आपके जीवन में सुख-शांति और समृद्धि लेकर आए।

शुभ दीपावली

विज्ञापन
Happy Diwali 2024 Wishes Quotes Shayari Greetings Messages Images GIF Whatsapp Facebook Status in Hindi
दिवाली 31 अक्तूबर/1 नवंबर को मनाई जा रही है। आप दोनों ही दिन शुभकामनाएं भेज सकते हैं - फोटो : Amar Ujala

पटाखों की आवाज से गूंज रहा संसार
दीपक की रोशनी अपनों का प्यार
मुबारक हो आपको दीपावली का त्योहार।

शुभ दीपावली
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed