फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Confession Day 2023: इस कन्फेशन डे पर जानिए लड़कियों के झूठ, इन मामलों में नहीं बोलती हैं सच

Sun, 19 Feb 2023 12:37 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 19 Feb 2023 12:37 PM IST
विज्ञापन
Confession Day 2023 Girls Lied Five Things Girls never Share With Anyone in hindi
कन्फेशन डे 2023 - फोटो : pixabay

Confession Day 2023: प्यार के सप्ताह वैलेंटाइन वीक के बाद लोगों ने मस्ती के लिए एक अन्य सप्ताह को मनाने की शुरुआत की, जिसे एंटी वैलेंटाइन वीक कहते हैं। इसे प्यार के दुश्मन दिन माने जाते हैं। इसी महीने में 19 फरवरी को कन्फेशन डे मनाते हैं। कन्फेशन का मतलब होता है कि अपनी किसी गलती या झूठ को स्वीकार करना। अक्सर ही लोग अपने जीवन में कई ऐसी बातें हैं, जिसे छुपाकर रखते हैं। वह दूसरों के सामने बात छुपाने के लिए झूठ बोल जाते हैं। कई बार कोई गलती होने पर उसे भी छुपाने का प्रयास करते हैं। कन्फेशन डे ऐसे ही लोगों को मौका देता है कि वह अपनी गलती या झूठ को स्वीकार कर लें। रिलेशनशिप में वैसे तो कपल एक दूसरे के सामने अपनी हर छोटी या बड़ी बात को खुले तौर पर रखते हैं। कपल के बीच कुछ छुपा नहीं होता, लेकिन कई ऐसी बातें हैं तो लड़कियां कभी किसी से शेयर करना पसंद नहीं करतीं। पार्टनर से ऐसी बात छुपाने के लिए लड़की झूठ भी बोल देती है। कन्फेशन डे के मौके पर जानें लड़कियों के झूठ के बारे में।


 

Confession Day 2023 Girls Lied Five Things Girls never Share With Anyone in hindi
कन्फेशन डे 2023 - फोटो : istock

मैं औरों जैसी बिल्कुल नहीं

सभी लड़कियां अपने पार्टनर के साथ लगभग एक जैसा बर्ताव करती हैं, वहीं वह पार्टनर से समान उम्मीद भी रखती हैं। लेकिन अक्सर कई लड़कियां ये कहते सुनी जाती हैं कि वह दूसरी लड़कियों जैसी बिल्कुल नहीं हैं। पार्टनर को इंप्रेस करने या अपनी छवि को अच्छी बनाए रखने के लिए लड़कियां इस तरह की बातें लड़के से कहती हैं।

Confession Day 2023 Girls Lied Five Things Girls never Share With Anyone in hindi
कन्फेशन डे 2023 - फोटो : istock

मुझे जलन नहीं होती

लड़कियां कई बार अपने जीवन में यह झूठ बोलती हैं कि उन्हें दूसरी लड़की से जलन नहीं होती। अपने पार्टनर की फीमेल दोस्तों को लेकर वह इस तरह से जाहिर करती हैं कि उन्हें जलन नहीं हो रही। हालांकि जब पार्टनर उन्हें छोड़कर किसी दूसरी लड़की को अटेंशन देता है, तो लड़कियों को बुरा लगता है और जलन भी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Confession Day 2023 Girls Lied Five Things Girls never Share With Anyone in hindi
कन्फेशन डे 2023 - फोटो : Istock

मुझे कुछ नहीं चाहिए

अधिकतर लड़कियों को तोहफे, सरप्राइज आदि पसंद होता है लेकिन वह अपने पार्टनर से हमेशा यही कहती हैं कि उन्हें गिफ्ट नहीं चाहिए। लड़कियां इस तरह का झूठ बोलती है, जिसे सच समझने की गलती न करें।

विज्ञापन
Confession Day 2023 Girls Lied Five Things Girls never Share With Anyone in hindi
कन्फेशन डे 2023 - फोटो : istock

मेरा कोई क्रश नहीं

कई बार लड़कियां कहती हैं कि उन्हें अपने जीवन में अब तक कोई पसंद नहीं आया। लव लाइफ या क्रश को लेकर लड़कियां झूठ बोल जाती हैं। हर किसी के जीवन में एक पल ऐसा आता है जब उन्हें किसी के लिए कुछ खास महसूस हुआ हो। लेकिन सिंगल लड़कियां शुरुआत में लड़के से यही कहती हैं कि वह अब तक किसी के प्यार में नहीं रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed