फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Christmas 2023: दफ्तर में बनना है सीक्रेट सांता तो अपने दोस्तों को तोहफे में दें ये चीजें

Mon, 25 Dec 2023 09:50 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 25 Dec 2023 09:50 AM IST
विज्ञापन
Christmas 2023 Gift Ideas in Hindi Best Secret Santa Gift For Coworkers
Merry Christmas 2023 - फोटो : iStock

Christmas 2023 Gift Ideas in Hindi : हर साल 25 दिसंबर को क्रिसमस डे मनाया जाता है। ईसाई धर्म से जुड़ा यह सबसे बड़ा पर्व है, जिसे दुनियाभर के कई देशों में अधिकतर धर्मों के लोग मिलकर उत्साह से मनाते हैं। भारत में भी क्रिसमस के पर्व की धूम रहती है। यहां क्रिसमस के मौके पर लोग चर्च जाते हैं। अलग-अलग शहरों में कई तरह के मनोरंजक कार्यक्रमों का आयोजन होता है। लोग अपने घरों में दावत करते हैं, जिसमें दोस्त, रिश्तेदार और करीबी शामिल होते हैं। क्रिसमस का जिक्र आते ही सबसे पहले सांता क्लाॅज और उनके तोहफे याद आते हैं। लोग सीक्रेट सांता बनकर अपने दोस्तों और करीबियों को तोहफे देते हैं। अगर 25 दिसंबर को आप दफ्तर जा रहे हैं तो अपने सहकर्मियों के लिए सीक्रेट सांता बनकर यह दिन खास बना सकते हैं। यह ऑफिस के दोस्तों के लिए बजट में गिफ्ट आइडिया बताए जा रहे हैं, जिन्हें देकर क्रिसमस का पर्व मनाया जा सकता है।

Christmas 2023 Gift Ideas in Hindi Best Secret Santa Gift For Coworkers
सर्दी के लिए स्टाइलिश टोपी - फोटो : Istock

ऊनी टोपी

सर्दियां जारी हैं। दफ्तर के साथी को ठंड से बचाने और उनकी सेहत की फ्रिक को जाहिर करते हुए उन्हें ऊनी टोपी तोहफे में दे सकते हैं। दफ्तर में काम करते वक्त जब सहकर्मी एक जैसी ऊनी टोपी लगाकर बैठेंगे तो एकता और अपनापन दिखने के साथ ही ठंड से भी राहत मिलेगी।

Christmas 2023 Gift Ideas in Hindi Best Secret Santa Gift For Coworkers
Colorful Notes - फोटो : pexel

कलर नोटपैड

नोटपैड दफ्तर कर्मचारियों के बहुत काम आते हैं। सहकर्मी को जरूरी बातें याद दिलाने के लिए अब रिमाइंडर की जरूरत नहीं, उन्हें क्रिसमस पर तोहफे में रंग-बिरंगे नोटपैड दे सकते हैं। इन नोटपैड पर वह जरूरी जानकारी नोट करके डेस्क पर चिपका सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Christmas 2023 Gift Ideas in Hindi Best Secret Santa Gift For Coworkers
Easy Lunch Recipe - फोटो : pexel

लंच बैग

सहकर्मियों के साथ दिन का अधिकतर वक्त गुजरता है। दोपहर का खाना भी दफ्तर के साथियों के साथ ही करते हैं। इस दौरान लोग अपना लंच सहकर्मियों से साझा भी करते हैं। ऐसे में दफ्तर के साथी के लिए लंच बैग बेहतर तोहफा है, ताकि वह लजीज पकवान अक्सर आपके लिए पैक कराकर लेकर आएं और जब भी अपना टिफिन खोलें तो आपकी याद उनके चेहरे पर मुस्कान ले आए।

विज्ञापन
Christmas 2023 Gift Ideas in Hindi Best Secret Santa Gift For Coworkers
ladies purse - फोटो : istock

टोट बैग

कर्मचारियों को हल्के वजन के टोट बैग की आवश्यकता रहती है। टोट बैग में बुक से लेकर जिम के कपड़ों तक सब कुछ आसानी से रखा जा सकता है। ऐसे में क्रिसमस पर दफ्तर के साथियों को टोट बैग तोहफे में दे सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed