फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस मंदिर में मनोकामना पूरी होने पर चढ़ाया जाता है सोने व मिट्टी का घोड़ा, इस नवरात्रि कर आइए दर्शन

Mon, 25 Mar 2019 12:37 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Mon, 25 Mar 2019 12:37 PM IST
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2019 devikoop bhadrakali mandir must be visit

माता के मंदिर में आम दिनों में भी भक्तों का तांता लगा रहता है। लेकिन नवरात्रि के खास मौके पर श्रद्धालु अधिक संख्या में उमड़ते हैं। इसी सिलसिले में हम आपको बताने जा रहे हैं कि हरियाणा के कुरुक्षेत्र में मौजूद माता के मंदिर में भी खूब भक्तों की भीड़ लगती हैं। कुरुक्षेत्र में भद्रकाली देवीकूप मंदिर स्थित है। मां भद्रकाली देवीकूप मंदिर में सती माता का दायां टखना गिरा था और इसके बाद यह प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां काली के आठ स्वरूपों में से एक है। आइए आपको बताते हैं कि इस मंदिर की क्या खासियत है और लोगों के बीच किस तरह की मान्यताएं हैं। 

Chaitra Navratri 2019 devikoop bhadrakali mandir must be visit

भद्रकाली शक्तिपीठ का इतिहास माता सती से जुड़ा हुआ है। ऐसा कहा जाता है कि जब भगवान शिव सती के मृत देह को लेकर ब्राह्मांड में घूमने लगे तो भगवान विष्णु ने सुदर्शन चक्र के जरिए सती के शरीर को कई हिस्सों में बांट दिया। जहां-जहां देवी सती के अंग गिरे वहां पर शक्तिपीठ की स्थापना की गई। 

Chaitra Navratri 2019 devikoop bhadrakali mandir must be visit

मां भद्रकाली देवीकूप में सती माता का दायां टखना गिरा था। पुराणों के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण और बलराम का यहां मुंडन संस्कार भी करवाया गया था। इस मंदिर का संबंध महाभारत से भी माना जाता है। युद्ध से पहले भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को मां भद्रकाली की पूजा-अर्चना करने को कहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2019 devikoop bhadrakali mandir must be visit
- फोटो : Social media

अर्जुन ने कहा था कि युद्ध में विजय प्राप्त करने के बाद वह यहां पर घोड़ा चढ़ाने आएंगे। युद्ध जीतने के बाद अर्जुन ने माता को अपना श्रेष्ठ घोड़ा अर्पित किया था। तभी से ऐसी मान्यता है कि यहां पर श्रद्धालु सोने, चांदी व मिट्टी के घोड़े चढ़ाते हैं। 

विज्ञापन
Chaitra Navratri 2019 devikoop bhadrakali mandir must be visit

चैत्र नवरात्रों में यहां मेला लगता है और दूर-दूर से श्रद्धालु यहां मन्नतें मांगने आते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed