फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Breakup Stress : ब्रेकअप से उभरने में हो रही है परेशानी तो अपनाएं ये तरीके

Sun, 22 Jan 2023 05:01 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 22 Jan 2023 05:01 PM IST
सार

अगर आप या आपका कोई करीबी भी ब्रेकअप से उभरने की कोशिश कर रहा है तो ये खबर आपके लिए है। इसके लिए आपको कुछ उपाए करने की जरूरत है। 

विज्ञापन
Breakup Stress : do these things if you try to recover from breakup in hindi
महीनों पहले ही पता चल जाएगा आपका होने वाला है ब्रेकअप - फोटो : iStock

Breakup Stress : जब भी कोई रिश्ता टूटता है तो कुछ लोग तो इससे आसानी से मूवऑन हो जाते हैं, पर कई लोगों के लिए ब्रेकअप से उभरना आसान नहीं होता। कई लोगों को तो लगता है कि, ब्रेकअप के बाद जैसे उनकी दुनिया ही खत्म हो गई है। ऐसे में वो खुद को एक कमरे में बंद कर लेते हैं। ना किसी से बात करते हैं और ना ही किसी से मिलने जाते हैं। इसका सीधा असर उनके मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है। यहां तक कि लोग तो डिप्रेशन तक का शिकार हो जाते हैं।



अगर आप या आपका कोई करीबी भी ब्रेकअप से उभरने की कोशिश कर रहा है तो ये खबर आपके लिए है। इसके लिए आपको कुछ उपाए करने की जरूरत है। अगर ब्रेकअप के बाद कोई खुद को बांध कर रख लेगा तो उसके डिप्रेशन में जाने के चांसेस भी काफी हद तक बढ़ जाते हैं। ऐसे में देर ना करते हुए आइए आपको बताते हैं कि, ब्रेकअप से उभरने के लिए क्या तरीके अपनाने चाहिए। 

Breakup Stress : do these things if you try to recover from breakup in hindi
महीनों पहले ही पता चल जाएगा आपका होने वाला है ब्रेकअप - फोटो : iStock

वर्तमान समय को करें स्वीकार

ब्रेकअप से उभरने का सबसे पहला तरीका है कि आप सबसे पहले ये बात स्वीकारें कि आपका ब्रेकअप हो गया है। कई लोग ऐसे होते हैं जो ब्रेकअप के बाद भी सामने वाले को कॉल-मैसेज करते रहते हैं। जब रिप्लाई नहीं मिलता तो और ज्यादा परेशानी होती है। ऐसे में सबसे पहले ये स्वीकार करें कि रिश्ता टूट चुका है। 

Breakup Stress : do these things if you try to recover from breakup in hindi
रिश्ता टूटने के बाद रहें पॉजिटिव - फोटो : Istock


रिश्ता टूटने के बाद रहें पॉजिटिव

खुद के लिए सकारात्मक विचार रखना बेहद जरूरी होता है। अगर आप भी ब्रेकअप के दर्द से जूझ रहे हैं तो भी अपने लिए बुरे विचार मन में ना लाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Breakup Stress : do these things if you try to recover from breakup in hindi
दोस्तों के साध घूमने जाएं - फोटो : istock

दोस्तों के साध घूमने जाएं

दोस्तों के पास हर मर्ज की दवा है। ऐसे में ब्रेकअप से बाद सीधा अपने दोस्तों के साथ समय बिताएं। अपने मन की हर बात अपने दोस्तों के साथ शेयर करें। दोस्त ही आपको सही राय देंगे और ब्रेकअप से उभरने में मदद करेंगें। 

विज्ञापन
Breakup Stress : do these things if you try to recover from breakup in hindi
परिवार का साथ है बेहद जरूरी - फोटो : istock

परिवार का साथ है बेहद जरूरी

परिवार के साथ समय बिताने से सभी तरह के दुख दूर होने लगते हैं। ऐसे में ब्रेकअप के बाद अगर आप अपने परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे तो इससे आप खुश रहेंगे। इससे आप आपने पार्टनर के साथ बिताए समय को भूल सकेंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed