अक्सर हम लोग बॉलीवुड और टीवी के सितारों के प्यार भरे किस्से सुनते रहते हैं। जिसमें कभी किसी का ब्रेकअप होता है तो किसी का पैचअप। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी शादियों के बारे में बताने जा रहें हैं जिन्होंने अपने माता-पिता के कहने पर शादी की और सफल शादीशुदा जिंदगी बिता भी रहे हैं। तो चलिए जानें कौन से वो चहेते सितारे हैं जिन्होंने अरेंज मैरिज पर भरोसा जताया।
बॉलीवुड के वो सितारे जिन्होंने अफेयर छोड़ घरवालों की मर्जी से की शादी
बॉलीवुड के सितारों की बात करें तो इन दिनों सबसे ज्यादा शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की शादी चर्चाओं में है। साल 2015 में शादी के बंधन में बंधे मीरा और शाहिद की मुलाकात परिवार के साथ सत्संग के दौरान हुई थी। शाहिद के पिता पंकज कपूर और मीरा राजपूत के पिता दोनों राधा स्वामी सत्संग से जुड़े हुए थे और यहीं से दोनों के रिश्ते के लिए बातचीत शुरू हुई।
विवेक ओबेराय के प्यार के किस्से तो सबने सुने होंगे। कभी ऐश्वर्या राय के साथ अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में रहने वाले विवेक ओबेराय ने भी अरेंज मैरिज की है। अपनी शादी के बारे में बताते हुए विवेक ने बताया था कि मुझे अरेंज मैरिज से कोई परेशानी नहीं है और वो मेरे सपनों की रानी बन सकती है। इसके साथ प्रियंका की मां ने भी बताया था कि वो इस अरेंज मैरिज से बेहद खुश है।
अपने करियर के शानदार समय में माधुरी दीक्षित ने शादी के फैसले से सबको चौंका दिया था। माधुरी के लिए उनके मिस्टर परफेक्ट को ढूंढने का काम उनके भाई ने किया था। जब उनका ब्रेकअप संजय दत्त के साथ हुआ था और वो बेहद दुखी थी। माधुरी अपने भाई अजीत दीक्षित से मिलने अमेरिका गई थीं। जहां पर डिनर के लिए आए श्रीराम नेने से उनकी पहली मुलाकात हुई थी और फिर दोनो ने परिवार की मर्जी से शादी कर ली थी।
केवल बॉलीवुड के स्टार ही नहीं बल्कि टीवी के कुछ सितारे भी इस लिस्ट में शामिल हैं। जिसमें से एक नाम है करन पटेल का। करन ने टीवी एक्ट्रेस अंकिता भार्गव से शादी उनके पिता के कहने पर की थी। दरअसल ये हैं मोहब्बतें में अंकिता के पिता और करन साथ काम करते थे और यहीं से उनके रिश्ते की बात शुरू हुई थी।