{"_id":"63f47d3b29bbfca4350d7866","slug":"red-light-traffic-rules-keep-these-rule-in-mind-while-stopping-in-red-light-2023-02-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Traffic Rules: रेड लाइट पर गाड़ी रोकने पर भी कट सकता है चालान, जानिए क्या है नियम, वरना आ सकती हैं दिक्कतें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Traffic Rules: रेड लाइट पर गाड़ी रोकने पर भी कट सकता है चालान, जानिए क्या है नियम, वरना आ सकती हैं दिक्कतें
Red Light Traffic Rules: आवाजाही के लिए हम में से अधिकतर लोग अपने निजी वाहन का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, रास्ते पर सफर करते समय कई रेड लाइट आते हैं। ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सड़कों पर रेड लाइट को लगाया जाता है। इसमें रेड, येलो और ग्रीन लाइटें शामिल हैं। लाल बत्ती होने पर रेड लाइट पर गाड़ी को रोकना जरूरी है। अगर रेड लाइट होने पर भी आप गाड़ी के जरिए रास्ते को क्रॉस करते हैं। ऐसे में आप दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं। इसके अलावा आपका चालान भी कट सकता है। हरी बत्ती जलने पर ही हमें रेड लाइट से आगे जाने की अनुमति मिलती है।
रेड लाइट पर बनाए गए विभिन्न नियमों का ध्यान रखना जरूरी है। अगर आप रेड लाइट पर बनाए गए नियमों का पालन नहीं करते हैं। इस स्थिति में आपका चालान काटा जा सकता है, जिसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा। इसी कड़ी में आज हम आपको एक ऐसे ही नियम के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका विशेष ध्यान गाड़ी को रेड लाइट पर रोकते समय रखना चाहिए।
2 of 5
Traffic Rules On Red Light
- फोटो : Istock
अगर आप रेड लाइट पर अपने वाहन को जेब्रा क्रॉसिंग या उससे आगे खड़ा करते हैं। ऐसे में यह ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन है। ऐसा करने पर ट्रैफिक पुलिस आपका चालान काट सकती है।
3 of 5
Traffic Rules On Red Light
- फोटो : Istock
आपको रेड लाइट होने पर जेब्रा क्रॉसिंग से पहले रुक जाना चाहिए। आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि जेब्रा क्रॉसिंग को पैदल चलने वाले यात्रियों के लिए बनाया गया है।
रेड लाइट पर वाहन जब रुकते हैं। उस दौरान पैदल चलने वाले यात्री जेब्रा क्रॉसिंग के जरिए रोड को क्रॉस करते हैं। इससे पैदल यात्रियों को रोड क्रॉस करने में सहूलियत मिलती है।
विज्ञापन
5 of 5
Traffic Rules On Red Light
- फोटो : Istock
अगर कोई वाहन चालक अपने वाहन को जेब्रा क्रॉसिंग पर खड़ा कर देता है। इस स्थिति में पैदल चलने वाले यात्रियों को दिक्कत आ सकती है। ऐसा करने पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा आपका चालान काटा जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।