फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Reason Of White Hair In Beard: इन चार कारणों से कम उम्र में होने लगती है दाढ़ी सफेद, पुरुष रखें ध्यान

Tue, 15 Nov 2022 04:19 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 15 Nov 2022 04:19 PM IST
विज्ञापन
Reason Of White Hair In Beard At Early Age How To Make White Beard Black Naturally Permanently In Hindi
सफेद दाढ़ी - फोटो : Istock

Reason Of White Hair In Beard: आजकल कम उम्र में ही बाल सफेद होने की शिकायत बढ़ रही है। महिलाएं और पुरुष दोनों ही बाल सफेद होने की समस्या से ग्रसित हो सकते हैं। हालांकि सफेद बालों को काला करने के लिए तरह तरह के उपाय भी हैं। लेकिन पुरुषों की सबसे बड़ी परेशानी दाढ़ी सफेद होना होती है। कम उम्र में लड़कों की दाढ़ी का रंग सफेद होने लगा है। इस शिकायत के कारण 40 साल की आयु तक आते आते लोग बाल और दाढ़ी रंगीन करने लगते हैं। कम उम्र के लड़के भी बालों की सफेदी छुपाने के लिए डाई का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपको उम्र से पहले दाढ़ी के बाल सफेद होने की वजह पता है? लड़के दाढ़ी के बाल सफेद होने का सही कारण जानकर समय से पहले बाल सफेद होने से रोक सकते हैं।

Reason Of White Hair In Beard At Early Age How To Make White Beard Black Naturally Permanently In Hindi
तनाव - फोटो : istock

दाढ़ी सफेद होने की वजह

तनाव

कई बीमारियों और शारीरिक समस्याओं की वजह तनाव होता है। तनाव के कारण दाढ़ी के बालों का रंग काले से सफेद होने लगता है। जरूरतों की पूर्ति और दूसरे से आगे निकलने की होड़ में लोग जरूरत से ज्यादा काम करने लगते हैं। इस कारण लोग तनावग्रस्त हो जाते हैं। खान-पान पर ध्यान नहीं देते और दिनचर्या प्रभावित होती है, जिसके कारण व्यक्ति को सही मात्रा में आराम और पोषण नहीं मिल पाता।

Reason Of White Hair In Beard At Early Age How To Make White Beard Black Naturally Permanently In Hindi
मादक पदार्थ - फोटो : Pixabay

मादक पदार्थ

व्यक्ति के लिए मादक पदार्थों का सेवन नुकसानदायक हो सकता है। अधिक सिगरेट और अल्कोहल के सेवन से कम उम्र के लड़कों की दाढ़ी सफेद होने लगती है। ज्यादा स्मोकिंग करने से ब्लड वेसल्स सिकुड़ने लगते हैं और हेयर फॉलिकल्स तक रक्त प्रवाह ठीक से नहीं हो पाता, जिस कारण दाढ़ी का रंग सफेद होने लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Reason Of White Hair In Beard At Early Age How To Make White Beard Black Naturally Permanently In Hindi
सफेद बालो के अनुवांशिक वजह - फोटो : istock

अनुवांशिक वजह

उम्र से पहले बाल और दाढ़ी का रंग काले से सफेद होने की एक वजह अनुवांशिक भी हो सकती है। सही खानपान न होने से शरीर में पोषण की कमी के कारण भी बालों में सफेदी आने लगती है। डाइट में विटामिन सी और अन्य पोषक तत्वों को शामिल करें।

विज्ञापन
Reason Of White Hair In Beard At Early Age How To Make White Beard Black Naturally Permanently In Hindi
मेलेनिन की कमी से बाल सफेद होते हैं। - फोटो : istock

मेलेनिन की कमी

आंख, बाल और त्वचा की प्राकृतिक रंगत व चमक को बनाए रखने के लिए मेलेनिन नाम का पिंगमेंट काम करता है। यह एक रंगद्रव्य है जो ज्यादातर जीवों में पाया जाता है। मेलेनिन की कमी होने पर रंगत प्रभावित होती है। मेलेनिन का उत्पादन शरीर में बढ़ाने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां, बेरी का सेवन करें।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed