Ranveer Allahbadia Controversy: रणवीर इलाहाबादिया यूट्यूब की दुनिया का बड़ा नाम है। इन्हें बीयरबाइसेप्स के नाम से भी जाना जाता है। रणवीर हाल ही में समय रैना के इंडियाज गॉट लैटेंट में पैनलिस्ट के रूप में शामिल हुए। हालांकि, इस शो में शामिल होने के बाद इंटरनेट पर लोगों के गुस्से का सामना कर रहे हैं। शो के दौरान यूट्यूबर ने शो के खास डार्क ह्यूमर को बनाए रखने की कोशिश की, लेकिन बुरी तरह विफल रहे। आइए जानते हैं कि आखिर रणवीर इलाहाबादिया किस वजह से विवादों का शिकार हो रहे हैं।
Ranveer Allahbadia: समय रैना के शो में ऐसा क्या बोल गए रणवीर इलाहाबादिया? अब हो रही है एक्शन की मांग
Samay Raina Show: शो के दौरान यूट्यूबर ने शो के खास डार्क ह्यूमर को बनाए रखने की कोशिश की, लेकिन बुरी तरह विफल रहे। आइए जानते हैं कि आखिर रणवीर इलाहाबादिया किस वजह से विवादों का शिकार हो रहे हैं।
कॉमेडी के नाम पर हुई फूहड़ता
इंडियाज गॉट लैटेंट के हालिया शो में इस बार गेस्ट जज के तौर पर जसप्रीत सिंह, आशीष चंचलानी, और अपूर्वा मखीजा जैसे कंटेंट क्रिएटर शामिल थे। शो के दौरान रणवीर इलाहाबादिया ने एक प्रतियोगी पर उनके माता-पिता को लेकर कुछ अश्लील टिप्पणी की थी, जिसे लेकर अब वह विवादों के घेरे में आ गए हैं।
Ranveer Allahbadia: सात यूट्यूब चैनल से लाखों कमाते हैं रणवीर इलाहाबादिया, जानिए पॉडकास्टर की कुल संपत्ति
समय रैना भी हो गए थे हैरान
इस सवाल ने समय रैना को भी चौंका दिया। हालांकि, समय हमेशा से ही मजाकिया स्वभाव के लिए जाने जाते रहे हों। उन्होंने कहा, "क्या बकवास है?" समय रैना को यह पूछते हुए भी सुना गया, "क्या हो गया है रणवीर भाई को? " हालांकि, अब इस एपिसोड के टेलिकास्ट होने के बाद रणवीर इलाहाबादिया को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।
सोशल मीडिया पर जमकर हुई आलोचना
एक यूजर ने लिखा,"आजकल कॉमेडी गाली-गलौज, अश्लीलता और अनावश्यक मजाक तक सीमित हो गई है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "मुझे सचमुच लगता था कि यह झूठ है, जब तक कि मैंने यह वीडियो नहीं देखा।" एक और यूजर ने लिखा, "यह बहुत ही भद्दा है। किसी को इन लापरवाह युवा आइकनों पर एफआईआर दर्ज करनी चाहिए।"
पहले भी विवादों में फंस चुका है शो
बता दें कि यह पहली बार नहीं है, जब समय रैना का शो "इंडियाज गॉट लैटेंट" विवादों में आया है। पिछले दिनों ही उन पर अरुणाचल प्रदेश की एक कंटेस्टेंट के खिलाफ कुत्ते के मांस पर कमेंट करने को लेकर मामला दर्ज किया गया था। अब देखना है कि इस सेंसिटिव मामले पर समय रैना की क्या प्रतिक्रिया आती है।