फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Festival Celebration Ideas: परिवार के साथ रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी मनाने के बेस्ट आइडियाज

Thu, 04 Aug 2022 02:10 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 04 Aug 2022 02:10 PM IST
विज्ञापन
Raksha Bandhan And Independence Day 2022 Festival Celebration Ideas With Family in Hindi
परिवार के साथ छुट्टियां ऐसे मनाएं - फोटो : istock

Festival Celebration Ideas: अगस्त में कई सारे त्यौहार हैं। 11 अगस्त को रक्षाबंधन है, इसके बाद स्वतंत्रता दिवस और कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव मनाया जाएगा। रक्षाबंधन से 15 अगस्त तक आपको पांच दिन की लगातार छुट्टी मिल सकती है। सिर्फ 12 अगस्त को छुट्टी नहीं है, इसके बाद वीकेंड और फिर स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी है। ऐसे में लोग अपने परिवार के साथ लॉन्ग वीकेंड मना सकेंगे। जो लोग शिक्षा और नौकरी के कारण घर से दूर रहते हैं या अधिक काम के कारण परिवार को वक्त नहीं दे पाते, उन सभी के लिए राखी से स्वतंत्रता दिवस तक छुट्टी मनाने का बेहतरीन मौका मिल रहा है। अक्सर लोग छुट्टियां सोने में निकाल देते हैं। लेकिन लॉन्ग वीकेंड को सोने में व्यर्थ न करके कई अलग अलग तरीके से परिवार के साथ वक्त गुजार सकते हैं। चलिए जानते हैं रक्षाबंधन से स्वतंत्रता दिवस तक 4 दिन की छुट्टी मनाने के कुछ आइडिया के बारे में।

Raksha Bandhan And Independence Day 2022 Festival Celebration Ideas With Family in Hindi
परिवार के साथ जाएं ट्रिप पर - फोटो : istock

अगर आप लॉन्ग वीकेंड परिवार के साथ मनाना चाहते हैं तो ये आइडियाज अपना सकते हैं-

किसी ट्रिप का बनाएं प्लान

लंबी छुट्टियां मिल रही हैं तो परिवार के साथ ट्रिप पर जा सकते हैं। शहर के आसपास घूमने जा सकते हैं। किसी हिल स्टेशन पर जा सकते हैं। रोड ट्रिप प्लान कर सकते हैं। अगर बजट थोड़ा ज्यादा है तो गोवा, तवांग, दक्षिण भारत के खूबसूरत पर्यटन स्थलों पर जा सकते हैं। किसी पहाड़ी जगह पर जाना चाहते हैं तो हिमाचल या उत्तराखंड के हिल स्टेशनों पर जा सकते हैं। किसी धार्मिक स्थल पर तीर्थ यात्रा पर भी निकल सकते हैं। मथुरा, वाराणसी, उज्जैन या हरिद्वार इस मौके पर घूमना बेहतर विकल्प है।

Raksha Bandhan And Independence Day 2022 Festival Celebration Ideas With Family in Hindi
परिवार संग बिताएं वक्त - फोटो : istock

मूवी

परिवार के साथ हर दिन को अधिक उत्साही और मजेदार बनाने के लिए मूवी मैराथन में शामिल हो सकते हैं। अपनी और परिवार की पसंद की फिल्म व सीरीज को चुने और छुट्टियों में एक साथ बैठकर कुछ वक्त साथ बिताएं। इस बीच आप परिवार के साथ गेम्स, साइकिलिंग, कुकिंग आदि का भी लुत्फ उठा सकते हैं। कहीं बाहर जाने की जरूरत भी नहीं। घर पर ही छुट्टी बिताने के साथ आराम करने का भी आपको मौका मिल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Raksha Bandhan And Independence Day 2022 Festival Celebration Ideas With Family in Hindi
परिवार के साथ पिकनिक पर जाएं - फोटो : Pixabay

पिकनिक करें प्लान

तीन चार दिन की छुट्टियों में आप त्यौहार को एंजॉय करने के साथ ही परिवार के साथ अच्छा वक्त बिताना चाहते हैं तो पिकनिक पर जा सकते हैं। घर पर रक्षाबंधन मनाएं। शनिवार या रविवार को कहीं पिकनिक पर जाने की योजना बनाएं।

विज्ञापन
Raksha Bandhan And Independence Day 2022 Festival Celebration Ideas With Family in Hindi
फैमिली फोटो - फोटो : istock

फैमिली फोटोशूट

जब से लोगों के पास एंड्रॉयड फोन आ गए हैं, वह हर मोमेंट को अपने फोन के कैमरा में कैप्चर कर लेते हैं। लेकिन इन फोटोज को हमेशा फोन मेमोरी में रखते हैं, जो किसी खास मौके पर फेसबुक और व्हाट्सएप स्टेटस लगाने के लिए ही फोन मेमोरी में तलाश की जाती है। इस बार परिवार के साथ सेल्फी नहीं, बल्कि एक फैमिली फोटोशूट करा सकते हैं। किसी भी फोटो स्टूडियो पर जा सकते हैं या घर पर ही स्मार्टफोन कैमरा के जरिए फैमिली फोटो क्लिक कराएं और उन्हें डेवलप कराएं। कुछ पुरानी फोटो एल्बम या वीडियो भी इन छुट्टियों पर देखकर यादें ताजा करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed