रक्षाबंधन का त्योहार श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है, और इस साल ये पर्व 22 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है और बदले में भाई अपनी बहन को उपहार देता है। ये उपहार अलग-अलग तरीके के होते है। जैसे- कोई भाई अपनी बहन को उसकी जरूरत और उसकी पसंद के हिसाब से तोहफा देता है, तो कोई अपनी बहन को पैसे दे देता है या फिर कई लोग कुछ महंगे गिफ्ट भी बहन को देते हैं। लेकिन अगर आप चाहें तो इस राखी इन सब गिफ्ट की जगह पर या इन सबके साथ ही अपनी बहन को मास्क और सैनिटाइजर भी उपहार में दे सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि कोरोना काल में ये बेहद जरूरी है और ये दोनों चीजें आपकी बहन की कोरोना वायरस से रक्षा करने में मदद करेंगे। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।
{"_id":"611f76998ebc3e799f4ad349","slug":"raksha-bandhan-2021-gifts-for-sisters-gift-a-mask-and-sanitizer-on-rakhi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Raksha Bandhan Gift: इस बार बहन को उपहार में दें मास्क और सैनिटाइजर, ऐसे आएगा काम","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
Raksha Bandhan Gift: इस बार बहन को उपहार में दें मास्क और सैनिटाइजर, ऐसे आएगा काम
Sun, 22 Aug 2021 12:19 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sun, 22 Aug 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
रक्षा बंधन 2021 उपहार
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षा बंधन 2021 उपहार
- फोटो : istock
मास्क संग देंगे कोरोना को मात
- मास्क आपकी बहन की कोरोना से बचाने में मदद करेगा। कोरोना भले ही अभी शांत हो, लेकिन ये अब भी हमारे बीच मौजूद है। ऐसे में हमें अब भी हर जगह पर मास्क पहनकर रखना चाहिए। इसलिए इस राखी भाई अपनी बहन को मास्क गिफ्ट कर सकते हैं, ताकि उसकी कोरोना से रक्षा हो सके।
रक्षा बंधन 2021 उपहार
- फोटो : iStock
कई तरह के मास्क हैं बाजार में
- बाजार में कई तरह के मास्क मौजूद है। इसमें पहला नंबर है कपड़े वाले मास्क का। आप बहन को कपड़े वाला मास्क दे सकते हैं। आप 10 मास्क का सैट बनाकर बहन को दे सकते हैं, ताकि वो बदल-बदलकर मास्क पहन सके। इसी तरह आप बहन को एन95 मास्क भी उपहार के रूप में दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
रक्षा बंधन 2021 उपहार
- फोटो : Pixabay
मास्क सही तरीके से पहनने के बारे में बताएं
- आप इस राखी बहन को बताएं कि वे कैसे मास्क को पहने। मास्क की डोरी को पहले कानों पर फंसाए और पूरी तरह से मास्क को मुंह पर बैठाए, ताकि वायरस के कण मुंह या नाक में प्रवेश न कर सके।
विज्ञापन
रक्षा बंधन 2021 उपहार
- फोटो : Pixabay
सैनिटाइजर आएगा ऐसे काम
- मास्क के साथ आप अपनी बहन को सैनिटाइजर भी इस राखी गिफ्ट कर सकते हैं। जिस तरह मास्क आपके मुंह की रक्षा करता है, ठीक वैसे ही सैनिटाइजर आपके हाथों को साफ रखकर वायरस को आपके शरीर में प्रवेश होने से रोकने में मदद करता है। आप मास्क के साथ सैनिटाइजर का एक सेट बनाकर बहन को इस राखी गिफ्ट कर सकते हैं।