फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rakhi 2021: राखी के दिन भाई रखें इन चार बातों का ध्यान, नहीं तो नाराज हो सकती है बहन

Sun, 22 Aug 2021 12:12 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sun, 22 Aug 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
raksha bandhan 2021 rakhi day these 4 things in mind otherwise sister may angry
राखी 2021 - फोटो : istock

हर साल मनाए जाने वाला रक्षाबंधन का त्योहार इस साल 22 अगस्त रविवार के दिन मनाया जाएगा, जिसको लेकर बहन और भाई अपनी-अपनी तैयारियों में लगे हुए हैं। बाजार राखी के लिए सज चुके हैं और बाजारों में कई तरह की राखियां उपलब्ध हैं। श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन मनाए जाने वाला राखी का त्योहार एक बहन और भाई के लिए बेहद खास दिन होता है। इस दिन बहन भाई को राखी बांधती है और बदले में भाई बहन को तोहफा देता है। बहनें सुबह उठकर, स्नान करके, नए कपड़े पहनकर पूजा करती हैं और फिर राखी की थाल सजाकर भाई को राखी बांधती है। बहनें तो इस दिन हर एक चीज नियम के अनुसार और पूरी सावधानी के साथ करती हैं, ठीक ऐसे ही भाईयों को भी राखी के दिन कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए, नहीं तो उनकी बहन नाराज भी हो सकती है। तो चलिए जानते हैं इन बातों के बारे में।

raksha bandhan 2021 rakhi day these 4 things in mind otherwise sister may angry
राखी 2021 - फोटो : istock

कहीं जाएं न

कई भाईयों की आदत होती है कि वे घर से बाहर जाते रहते हैं या अपने दोस्तों संग ज्यादा समय बिताते हैं। लेकिन राखी के दिन आपको कहीं नहीं जाना चाहिए। सबसे पहले आपको अपनी बहन के पास जाना चाहिए या फिर अगर वे आपके वहां आ रही हैं, तो आपको उनका इंतजार करना चाहिए। इसके बाद ही आपको कहीं जाना चाहिए।

raksha bandhan 2021 rakhi day these 4 things in mind otherwise sister may angry
राखी 2021 - फोटो : istock

राखी समय पर बंधवाएं

  • कई भाई राखी के दिन भी सुबह देर से उठते हैं, जिसकी वजह से तैयार होने में भी उन्हें काफी देर लगती है। लेकिन आपको ये समझना चाहिए कि राखी बांधने का एक मुहूर्त होता है। इसलिए आपको समय पर उठकर अपनी बहन से राखी बंधवानी चाहिए और उसे नाराज नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
raksha bandhan 2021 rakhi day these 4 things in mind otherwise sister may angry
राखी 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

उपहार जरूर दें

  • जब एक बहन अपने भाई को राखी बांधती है, तो भाई का फर्ज बनता है कि वे भी बदले में अपनी बहन को कोई उपहार दे। लेकिन कई भाई इस बात को हल्के में लेते हैं। दरअसल उपहार देने से दोनों का रिश्ता तो मजबूत होता ही है, साथ ही भाई का दिया तोहफा एक बहन के लिए सबसे खास होता है और वे चाहती हैं कि राखी के दिन उन्हें तोहफा जरूर मिले।
विज्ञापन
raksha bandhan 2021 rakhi day these 4 things in mind otherwise sister may angry
राखीराखी 2021 - फोटो : istock

सम्मान जरूर करें

  • माना भाई-बहन का रिश्ता रूठने-मनाने वाला होता है, लेकिन कई लोग अपनी बहन को हमेशा परेशान करते रहते हैं, उनकी बात नहीं सुनते हैं और उनका सम्मान भी नहीं करते हैं। लेकिन ऐसा गलत है। आपको कम से कम राखी के दिन तो बहन का सम्मान करना ही चाहिए, बहन का ध्यान रखना चाहिए और उसकी जरूरतों को पूरा करना चाहिए आदि। इससे आपका रिश्ता मजबूत होता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed