फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajat Patidar Lifestyle: रजत पाटीदार ने आईपीएल से की कितनी कमाई, जानें आरसीबी के इस दमदार खिलाड़ी की नेटवर्थ

Sun, 29 May 2022 04:46 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 29 May 2022 04:46 PM IST
विज्ञापन
Rajat Patidar Lifestyle Net Worth and Income From IPL Know More News in Hindi
रजत पाटीदार - फोटो : instagram/rrjjtt_01

Rajat Patidar Lifestyle: आईपीएल के फाइनल में भले ही राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर न पहुंच पाई हो लेकिन टीम के कुछ खिलाड़ियों ने अपने दमदार प्रदर्शन से हर क्रिकेट प्रेमी का दिल जीत लिया। इस आईपीएल में आरसीबी में विराट कोहली के अलावा एक नाम चर्चा में रहा। आईपीएल 2022 के क्वालीफायर मैच में आरसीबी का मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ था। इस मैच में एक खिलाड़ी का इतना चमका कि हर तरफ सिर्फ उसका ही नाम गूंजा। लखनऊ के खिलाफ आरसीबी की जीत का सबसे बड़ा श्रेय रजत पाटीदार को मिला। रजत पाटीदार को मैन ऑफ दी मैच चुना गया। सोशल मीडिया पर उनके प्रदर्शन की तारीफ हो रही है। आज जिस रजत की हर कोई तारीफ कर रहा है, उसे आईपीएल की नीलामी में आरसीबी ने रिटेन नहीं किया था और वह अनसोल्ड रह गए थे। उसके बाद आईपीएल से दूर 9 मई को उनकी शादी होने वाली थी, लेकिन लवनीथ सिसोदिया के चोटिल होने के बाद 3 अप्रैल को रजत पाटीदार को 20 लाख रुपये में लिया गया। लेकिन एक मौका मिलने के बाद पाटीदार ने धुआंधार चौके-छक्के उड़ाए। आईए जानते हैं रजत पाटीदार के करियर, कमाई, नेट वर्थ और लग्जरी लाइफस्टाइल के बारे में।
 

Rajat Patidar Lifestyle Net Worth and Income From IPL Know More News in Hindi
रजत पाटीदार - फोटो : instagram/rrjjtt_01

रजत पाटीदार का करियर

मध्य प्रदेश के इंदौर के रहने वाले रजत पाटीदार के पिता एक कारोबारी हैं। एक जून 1993 में रजत का जन्म हुआ था। वह मध्य प्रदेश के लिए खेलते हैं। साल 2015-16 रणजी ट्रॉफी में उन्हें फर्स्ट क्लास क्लास डिब्यूट किया जो बड़ौदा और मध्य प्रदेश के बीच हुआ था। इसके बाद 2017-18 जोनल टी 20 लीग में उन्होंने 8 जनवरी 2018 को अपनी 20-20 डेब्यू किया। इसके बाद रणजी ट्रॉफी 2018-19 में सबसे हाई स्कोरर थे। आठ मैचों में रजत ने 713 रन बनाएं थे। साल 2021 आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से रजत पाटीदार ने पहली बार डेब्यू किया था।

Rajat Patidar Lifestyle Net Worth and Income From IPL Know More News in Hindi
रजत पाटीदार - फोटो : instagram/rrjjtt_01

रजत पाटीदार का घर और कार कलेक्शन

क्रिकेटर रजत पाटीदार इंदौर में अपने परिवार के साथ ही रहते हैं। उनके पिता कारोबारी हैं। पाटीदार के इंस्टाग्राम अकाउंट पर उन्हें अक्सर साइकिलिंग करते देखा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajat Patidar Lifestyle Net Worth and Income From IPL Know More News in Hindi
क्रिकेटर रजत पाटीदार - फोटो : instagram/rrjjtt_01

रजत पाटीदार की कुल संपत्ति

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रजत पाटीदार की कुल संपत्ति लगभग 3.5 से 4 करोड़ रुपये तक है। उनकी कमाई क्रिकेट से ही होती है। घरेलू मैचों के अलावा आईपीएल और ब्रांड एंडोर्समेंट से रजत कमाई करते हैं।

विज्ञापन
Rajat Patidar Lifestyle Net Worth and Income From IPL Know More News in Hindi
रजत पाटीदार - फोटो : instagram/rrjjtt_01

रजत पाटीदार की कमाई

आईपीएल 2022 में अपने धुआंधार प्रदर्शन से चर्चा में आए रजत पाटीदार को साल 2021 आईपीएल के ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 20 लाख रुपये  के बेस प्राइस पर खरीदा था। हालांकि इस साल आईपीएल में आरसीबी ने पाटीदार को रिटेन नहीं किया। वहीं मेगा ऑक्शन में रजत पाटीदार अनसोल्ड रह गए थे। लेकिन बाद में 20 लाख रुपये में पाटीदार को लिया गया। आईपीएल के अलावा घरेलू टीम और अन्य माध्यमों से पाटीदार महीने में 13 लाख रुपये कमा लेते हैं और सालाना 35 लाख की कमाई करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed