PM Modi Pongal Photos 2026: पोंगल दक्षिण भारत का प्रमुख पर्व है जो कि नई फसल और किसान के सम्मान में मनाया जाता है। 14 जनवरी 2026 को पोंगल मनाया जा रहा है। इस साल देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन के घर पोंगल उत्सव में हिस्सा लिया और गौ सेवा की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पोंगल अब एक वैश्विक त्योहार बन गया है और तमिल संस्कृति पूरे भारत की साझा धरोहर है।
PM Modi Pongal Photos: पोंगल सेलिब्रेशन की ये तस्वीरें क्यों खास हैं? पीएम मोदी का संदेश समझिए
PM Modi Pongal Photos 2026: प्रधानमंत्री ने देशभर में लोहड़ी, मकर संक्रांति, माघ बिहू जैसे त्योहारों के प्रति उत्साह की भी सराहना की और तमिल भाइयों-बहनों को शुभकामनाएं दी। पोंगल, तमिल समुदाय के लिए सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है।