फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Oral Health: पियर्सिंग से होने वाले नुकसान जानें, दांतों और मसूढ़ों में हो सकता है ये असर

Sun, 06 Nov 2022 12:51 PM IST
स्वाति शैवाल लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वाति शैवाल Updated Sun, 06 Nov 2022 12:51 PM IST
विज्ञापन
Oral health:  Piercing can be a problem for teeth and gums
ओठों के ऊपर पियर्सिंग से पनपता खतरा

फैशन हर दिन रंग बदलता है। पियर्सिंग भी इसी फैशन का एक हिस्सा है। आज से कई साल पहले यह कबीलों या गाँव कस्बों में परम्परा या संस्कृति का हिस्सा रहा है। आज भी बची खुची जगहों पर इसे देखा जा सकता है लेकिन अब इसका एक आधुनिक स्वरूप भी है। वह है फैशनेबल तरीकों के साथ लोगों का पियर्सिंग को अपनाना। नाभि, कान, नाक तो आम हैं ही, भौंहें, जुबान, ओठ और यहां तक कि प्राइवेट पार्ट्स तक में पियर्सिंग का ट्रेंड अब सामान्य बात है। लेकिन फैशन से इतर इसका एक खतरनाक स्वरूप भी है। 



पियर्सिंग कई कारणों से शरीर और स्वास्थ्य दोनों के लिए हानिकारक हो सकती है। इसे करवाते समय हाइजीन का ध्यान न रखा जाए, अप्रशिक्षित व्यक्ति से इसे करवाया जाए, तब तो यह मुश्किल खड़ी करती ही है लेकिन कई बार यह तब भी मुश्किल खड़ी करती है जब इसे गलत जगह पर करवाया जाए और इसकी वजह से उस अंग या स्थान के ठीक से काम करने में बाधा आने लगे। ऐसी ही जगह है मुंह पर मौजूद ओठ और भीतर मौजूद जुबान।   

Oral health:  Piercing can be a problem for teeth and gums
ओरल हेल्थ को लेकर रहिये सजग - फोटो : Pixabay

ओरल हेल्थ पर ध्यान देना जरूरी 

अक्सर लोग यह समझते हैं कि दाँत शरीर का वह हिस्सा हैं जिनपर अधिक ध्यान न दिया जाए तो भी वे चलते रहेंगे। इसलिए ज्यादातर लोग डॉक्टर के पास तब जाते हैं जब दांतों या मसूढ़ों में कोई बड़ी समस्या आ जाती है। ऐसे लोग बहुत कम होते हैं जो सलाना दांतों का रूटीन चैकअप करवाते हैं। छोटी-मोटी तकलीफ होने पर अक्सर लोग खुद ही घरेलू नुस्खों या ओवर द काउंटर दवाइयों से उसे दूर करने की कोशिश करते हैं और इस कोशिश में कई बार दांतों और मसूढ़ों को और भी अधिक नुकसान पहुंचा बैठते हैं। इसी तरह मुंह या इसके आस-पास पियर्सिंग करवाते समय भी लोग यह भूल जाते हैं की इससे उस हिस्से के काम करने की प्रक्रिया में बाधा भी पहुंच सकती है। इसलिए जरूरी है कि कोई भी नया प्रयोग करते समय हम स्वास्थ्य को भी ध्यान में रखें। 

Oral health:  Piercing can be a problem for teeth and gums
मसूढ़ों में तकलीफ का कारण

ऐसे होता है नुकसान 

जुबान के भीतर, ऊपर या ओठों पर कहीं भी पियर्सिंग करवा लेने के बाद भले ही वह आपको बाहर से सुंदर लगे लेकिन मुंह के भीतर उसकी वजह से मुश्किल खड़ी होने लगती है। अध्ययन बताते हैं कि ओरल पियर्सिंग करवाने वाले कई लोगों में दांतों के बीच गैप आने की समस्या होने लगती है। इसके साथ ही मसूढ़ों से खून आने, मसूढ़ों के टिशू के ढीला होकर दांतों पर पकड़ छोड़ने और दांतों की जड़ों में पॉकेट्स (खाली जगह) बनने की शिकायत भी होने लगती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Oral health:  Piercing can be a problem for teeth and gums
दांतों में दर्द और तकलीफ - फोटो : freepick

समय के साथ बढ़ती है समस्या 

यह शिकायत एक दिन में नहीं पनपती। दांतों और मसूढ़ों में समस्या धीरे धीरे आकार लेती है। विशेषज्ञों के अनुसार जुबान पर की गई पियर्सिंग से उन जगहों पर पहले मुसीबत होनी शुरू होती है जहाँ जुबान बार बार टकराती है। बोलते हुए, खाते हुए या अन्य तरह से जुबान दांतों से टकरा कर तकलीफ की शुरुआत कर देती है। जुबान पर करवाई गई पियर्सिंग खासतौर पर दांतों की नीचे की लाइन में मौजूद आगे के दांतों को नुकसान पहुंचाती है। इन दाँतों को मेंडिब्यूलर इंसीजर्स कहा जाता है और ये भोजन को काटने और चबाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 

विज्ञापन
Oral health:  Piercing can be a problem for teeth and gums
पियर्सिंग के बाद मैटल का उपयोग - फोटो : amar ujala

इसलिए भी है खतरा 

पियर्सिंग करवाने वाले और करने वाले भी चाहे जितना भी इस बात पर दावा करें कि वे जो गहने या चीजें पिर्यसिंग वाली जगह पर पहना रहे हैं वे पूरी तरह सेफ हैं, लेकिन असल में होती तो यह मैटल की ही हैं। और मैटल की वस्तुएं किस तरह नुकसान पहुंचा सकती हैं यह बताने के लिए कोई रॉकेट साइंस नहीं लगता। मुंह के भीतर भी लगातार नमी में रहने, बंद जगह पर रहने और दांतों से टकराने की वजह से ये तकलीफ का कारण बन सकती हैं। वहीं ओठों पर यह सीधे त्वचा के सम्पर्क में आती हैं और जरा सी भी असावधानी इन्हें खतरनाक बना सकती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed