फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Night Shifts Side Effects: नाइट शिफ्ट में काम करने वाले जान लें ये जरूरी बातें, वरना सेहत पर पड़ेगा बुरा असर

Sat, 05 Nov 2022 04:01 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 05 Nov 2022 04:01 PM IST
विज्ञापन
Health Effects Of Working Night Shifts Know How To Combat Them In Hindi
नाइट शिफ्ट में काम करने के नुकसान - फोटो : Istock

Health Effects Of Working Night Shifts: कई सारी कंपनियां हैं, जो 24 घंटे सेवा देतीं हैं। ऐसे में इन कंपनियों में कार्य करने वाले कर्मचारियों की शिफ्ट लगाई जाती है। यह शिफ्ट तड़के सुबह से लेकर पूरी- पूरी रात की भी हो सकती है। इन दिनो नाइट शिफ्ट का कल्चर बहुत अधिक बढ़ गया है। कर्मचारी अपने कार्य को लेकर इस कदर गंभीर हैं कि डे शिफ्ट हो या नाइट शिफ्ट हो, पूरी लगन से किसी भी वक्त काम करने को तैयार रहते हैं। कार्य के प्रति ईमानदारी अच्छी बात है लेकिन दफ्तर में कई घंटे बिना नींद के कार्य करना या खासकर रात की ड्यूटी करना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। नाइट शिफ्ट करने वालों पर शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक रूप से भी प्रभाव पड़ता है। दुनिया भर में सामान्यतः: डॉक्टर, नर्स, पायलट, मीडिया कर्मी, पुलिसकर्मी और सिक्योरिटी गार्ड समेत कई क्षेत्रों में नाइट शिफ्ट में काम किया जाता है। अगर आप भी ऐसे ही किसी प्रोफेशन से जुड़े हैं, जहां आपको नाइट शिफ्ट करनी पड़ती है, तो आपकी सेहत पर पड़ने वाले नुकसान के बारे में जान लीजिए।

Health Effects Of Working Night Shifts Know How To Combat Them In Hindi
रात में काम करने का असर - फोटो : iStock

नाइट शिफ्ट में कार्य करने के नुकसान

रात में काम करने के कारण लोगों की स्लीपिंग साइकल प्रभावित होती है। इससे उनका मेटाबॉलिज्म कम होता है। ऐसे लोगों को मोटापा, अपच समेत कई तरह की शारीरिक और मानसिक समस्याएं होने की आशंका रहती है।

Health Effects Of Working Night Shifts Know How To Combat Them In Hindi
खाने की आदत पर असर - फोटो : istock

नाइट शिफ्ट का असर

खाने की आदत पर असर

दफ्तर में रात की शिफ्ट में काम करने वाले लोगों के खान पान पर सीधा असर पड़ता है। नाइट शिफ्ट करने वाले देर रात में खाने की आदत बना लेते हैं। इससे उनके पाचन क्रिया पर सीधा असर पड़ता है। पाचन क्रिया का काम धीरे हो जाता है और कब्ज जैसी समस्याएं होने लगती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Health Effects Of Working Night Shifts Know How To Combat Them In Hindi
मोटापा बढ़ता है - फोटो : iStock

वजन बढ़ता है

जब लोग नाइट शिफ्ट करते हैं तो उनका वजन बढ़ने का खतरा भी ज्यादा हो जाता है। रात में काम के दौरान लोगों को भूख लगती है और वह किसी भी वक्त कुछ न कुछ खाते रहते हैं। वहीं सुबह रात की नींद पूरी करने के लिए सो जाते हैं। ऐसे में व्यायाम न कर पाने और गलत समय पर खानपान के कारण शरीर का कुछ वजन भी बढ़ सकता है और मोटापा आ जाता है।

विज्ञापन
Health Effects Of Working Night Shifts Know How To Combat Them In Hindi
सामाजिक जीवन पर असर - फोटो : istock

सामाजिक जीवन पर असर

देर रात काम करने के कारण लोग दिन में सोते हैं। यह आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। साथ ही इसका असर उनके सामाजिक जीवन पर भी पड़ता है। दोस्तों, परिचितों से उनकी दूरी बढ़ जाती है और यह मानसिक स्थिति को प्रभावित करने का भी कारण बन जाता है।

विशेषज्ञ की सलाह: बढ़ते प्रदूषण के कारण इन चार बीमारियों का खतरा सबसे अधिक, सभी लोग बरतें सावधानी
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed