भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों का जब भी जिक्र होगा, महेंद्र सिंह धोनी का नाम उस सूची में हमेशा शीर्ष में शामिल रहेगा। क्रिकेट के मैदान पर विरोधियों के छक्के छुड़ाने वाले धोनी ने वैसे तो भारतीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से सन्यास ले लिया है, हालांकि वह अब भी आईपीएल के साथ जुड़े हुए हैं। क्रिकेट की दुनिया के बादशाह धोनी, दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटरों में से एक हैं। भले ही धोनी ने भारतीय क्रिकेट टीम से सन्यास ले लिया है लेकिन विज्ञापन, आईपीएल आदि से अब भी वह करोड़ों कमाते हैं।
आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: कभी थे टिकट कलेक्टर, आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं माही, जीते हैं ऐसे जिंदगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कितनी है धोनी की संपत्ति?
सामान्य परिवार में पले बढ़े धोनी ने अपनी मेहनत से करोड़ों की संपत्ति बनाई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक माही की कुल संपत्ति फिलहाल करीब 826 करोड़ की है। सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के साथ धोनी देश के सबसे अमीर क्रिकेटरों में से एक हैं। धोनी को बीसीसीआई, आईपीलएल और विज्ञापनों से करोड़ों रुपए मिलते हैं। अकेले आईपीएल से ही वह हर सीजन के 15 करोड़ रुपए लेते हैं।
गाड़ियों के शौकीन हैं माही
धोनी के बाइक्स से प्यार के बारे में अब हर कोई जानता है, उनकी बायोपिक एमएसडी में भी उनके बाइक्स के शौक को दिखाया गया है। धोनी के पास रेंज रोवर कार, ग्रैंड पोर्च, बीएमडब्ल्यू, मर्सडीज जी वॉगन जैसी लग्जरी गाड़ियों के साथ रॉयल इन फील्ड, सुजुकी हायाभुसा, कावासाकी निंजा, यामा थेंडरेट जैसी बाइक्स का कलेक्शन है।
फॉर्म हाउस में बिताते हैं समय
एमएस धोनी झारखंड की राजधानी रांची में रहते हैं। वहीं पर उनका एक काफी बड़ा फॉर्म हाउस जहां वह परिवार के साथ रहते है। रांची के अलावा दिल्ली में भी धोनी का फॉर्म हाउस है। उन्हें खेती करने के साथ जानवरों का भी शौक है। धोनी और साक्षी अक्सर अपने फ्रॉम हाउस की तस्वीरें शेयर करते हैं। उनके पास पालतू कुत्ते भी हैं, जिनके साथ माही अपना समय बिताते हैं।
टिकट कलेक्टर से सफल क्रिकेटर तक का सफर
धोनी ने सबसे पहले टिकट कलेक्टर की नौकरी ज्वाइन की थी। रेलवे की तरफ से खेलते हुए उनका चयन घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए हुआ जहां धोनी ने चयनकर्ताओं को खासा प्रभावित किया। भारतीय क्रिकेट में जगह मिलने के बाद पहला टी-20 विश्वकप जिताते ही धोनी को नई पहचान मिली। फिर उन्होंने 2011 में भारत को विश्व चैंपियन भी बनाया।