फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Navratri 2020: सदियों से चली आ रही है रामलीला मंचन की परंपरा, जानिए इससे जुड़ी 10 बातें

Sat, 24 Oct 2020 06:00 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Sat, 24 Oct 2020 06:00 AM IST
विज्ञापन
navratri 2020 know important amazing facts about ramleela in hindi
रामलीला - फोटो : अमर उजाला

भारत ही नहीं दुनिया के तमाम हिस्सों में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के गुणों की लीलाएं होती हैं। ईश्वर से जुड़ी लीला के जरिए रामकथा का गायन और मंचन हमें सात्विक संस्कारों से अभिमंत्रित करता है। देश भर में शारदीय नवरात्रि के समय रामलीला का मंचन किया जाता है। इस साल कोरोना वायरस की वजह से बहुत जगहों पर रामलीला का मंचन नहीं किया जा रहा है। बहुत जगह रामलीला का लाइव प्रसारण भी किया जा रहा है। भगवान श्री राम की पावन नगरी अयोध्या की रामलीला का प्रसारण दूरदर्शन पर किया जा रहा है। शारदीय नवरात्रि के समय रामलीला मंचन की परंपरा सदियों से चली आ रही है। अगली स्लाइड्स में जानिए रामलीला से जुड़ी खास बातें...

navratri 2020 know important amazing facts about ramleela in hindi
रामलीला - फोटो : अमर उजाला

तुलसीदास जी ने प्रारंभ की रामलीला

  • मान्यता है कि रामचरितमानस के प्रचार-प्रसार के लिए तुलसीदास जी ने रामलीला की शुरुआत की थी। हालांकि तुलसीदास जी की रामलीला के पहले भी रामकथा के गायन और उनके चरित्र के नाट्य स्वरूप का जिक्र मिलता है। जैसा कि बाल्मीकि रामायण में लवकुश रामकथा का गायन करते हैं। इसी तरह महाभारत में तथा हरिवंश पुराण में भी भगवान राम के चरित्र को लेकर नाटक का उल्लेख मिलता है।
navratri 2020 know important amazing facts about ramleela in hindi
रामलीला - फोटो : अमर उजाला

क्या होती है लीला

  • लीला शब्द न सिर्फ राम बल्कि कृष्ण के साथ भी जुड़ा हुआ है। सही मायने में ईश्वर के अवातार से जुड़ी ‘लीला’ भारतीय भक्तों की अनूठी परिकल्पना है। जिसमें सिर्फ और सिर्फ आनंद है। पुराणों ने लीला में देवत्व को भी मानत्व में रूपांतरित किया है। भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े प्रसंगों को देखकर इसे सहज ही जाना जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
navratri 2020 know important amazing facts about ramleela in hindi
रामलीला - फोटो : अमर उजाला
  • कितने प्रकार की होती है लीला

लीला का अर्थ होता है लीन होना। आध्यात्मिक दृष्टि से देखें तो लीला तीन प्रकार की होती है।
नित्य लीला — यह प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में दिन-प्रतिदिन घट रही है।
अवतार लीला – इसमें ईश्वर स्वयं मानव मात्र के कल्याण के लिए पृथ्वी पर अवतार लेते हैं।
अनुकरण लीला – इस लीला के जरिए मनुष्य ईश्वर के अवतार का अनुकरण करने का प्रयास करता है। फिर चाहे वह रामलीला हो या रासलीला।

विज्ञापन
navratri 2020 know important amazing facts about ramleela in hindi
रामलीला - फोटो : अमर उजाला

लीला देखने का लाभ

  • पौराणिक मान्यता के अनुसार ईश्वर की लीला का अनुकरण करने या उसे देखने मात्र से ही पापों से मुक्ति मिल जाती है। लीला की पवित्रता को कायम रखने के लिए इसके पात्रों को भी इसी भक्ति भावना के साथ अपनी भूमिका अदा करनी पड़ती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed