17 अक्तूबर, शनिवार से नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत हो गई है। 24 अक्तूबर तक देशभर में नवरात्रि के पावन पर्व की धूम रहेगी। नवरात्रि के हर दिन का काफी महत्व होता है, परंतु अष्टमी के दिन का महत्व काफी अधिक होता है। नवरात्रि के आठवें दिन मां के अष्टम स्वरूप मां महागौरी की पूजा की जाती है। दुर्गा अष्टमी को महाअष्टमी भी कहा जाता है। नवरात्रि के पावन दिनों में मां के 9 रूपों की पूजा की जाती है और मां की कृपा प्राप्त करने के लिए व्रत भी किए जाते हैं। बहुत से लोग दुर्गा अष्टमी के दिन कन्या पूजन भी करते हैं। देशभर में आज दुर्गा अष्टमी का पावन पर्व मनाया जाएगा। आप इन खूबसूरत वॅालपेपर्स के जरिए अपनों को दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं दे सकते हैं।
Shardiya Navratri: इन आकर्षक वॉलपेपर से दें अपनों को दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं
हे मां दुर्गा तू मुझे शक्ति दे,
दिल में सदा तू भक्ति दे।
करूं पूजा तेरी मैं हर दम,
सभी बंधनों से तू मुझे मुक्ति दे।
महाष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
माता आई है, खुशियों के भंडार लाई है
सच्चे दिल से तो मांग कर देखो
मां की तरफ से कभी ना नहीं होगी
तो प्रेम से बोलो “जय माता दी”
महाष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
रूठी है तो मना लेंगे,
पास अपने उसे बुला लेंगे,
मैया है वो दिल की भोली,
बातों में उसे लगा लेंगे,
महाष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
कुमकुम भरे कदमों से आए मां दुर्गा आपके द्वार
सुख संपत्ति मिले आपको अपार।
महाष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।