नवरात्रि के पूरे नौ दिन मां के पूजन के लिए बेहद खास हैं। लेकिन नवरात्रि में अष्टमी तिथि को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इस दिन मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप की पूजा की जाती है। महाष्टमी के पर्व को पूरा देश बड़ी खुशी और उत्साह के साथ मनाता है। इतना ही नहीं लोग सोशल मीडिया और व्हाट्सएप के जरिए अपने प्रियजन और सगे-संबंधियों को शुभकामना संदेश भेजते हैं। इस खास अवसर पर हम भी आपके लिए महाष्टमी विशेष शुभकामना संदेश लेकर आए हैं, जिन्हें आप अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को भेज सकते हैं...
Navratri 2019: महाष्टमी पर अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को भेजे ये शुभकामना संदेश
कुमकुम भरे कदमों से आए मां दुर्गा आपके द्वार
सुख संपत्ति मिले आपको अपार
मेरी ओर से महाष्टमी की शुभकामनाएं करें स्वीकार
मां की आराधना का ये पर्व है,
मां के नौ रूपों की भक्ति का पर्व है,
बिगड़े काम बनाने का पर्व है,
भक्ति का दिया दिल में जलाने का पर्व है।
शुभ महाष्टमी
माता आई है, खुशियों के भंडार लाई है
सच्चे दिल से तो मांग कर देखो
मां की तरफ से कभी ना नहीं होगी
तो प्रेम से बोलो “जय माता दी”
हैप्पी महाष्टमी
लाल रंग की चुनरी से
सजा मां का दरबार
हर्षित हुआ संसार
मां आए आपके द्वार
मुबारक हो आपको
महाष्टमी का त्यौहार