इन दिनों राजनीति के गलियारों में एक नाम की चर्चा काफी हो रही है और वे हैं कांग्रेसी नेता नवजोत सिंह सिद्धू। क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद कई कॉमेडी शो जज कर चुके सिद्धू ने जब से राजनीति में कदम रखा, तब से वे ज्यादातर सुर्खियों में ही रहते हैं। फिर चाहे वो उनके बयान हो या फिर उनका पाकिस्तान दौरा। सिद्धू ऐसे ही मामलों के कारण चर्चा का विषय बन चुके हैं और एक बार फिर से हर तरफ उनकी ही चर्चा हो रही है, क्योंकि सिद्धू पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष के पद से इस्तीफा जो दे चुके हैं। सिद्धू जितना अपने बयानों के लिए जाने जाते हैं, उससे कहीं ज्यादा वे अपनी लैविश लाइफस्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं। नवजोत सिंह सिद्धू के क्रिकेट करियर से लेकर राजनीति करियर तक आप शायद सबकुछ जानते हों, लेकिन शायद उनकी लाइफस्टाइल के बारे में आप अब भी बेहद कम जानते हों। तो चलिए आपको सिद्धू की लाइफस्टाइल के बारे में बताते हैं।
{"_id":"61554f468ebc3efaa64437fb","slug":"navjot-singh-sidhu-lifestyle-net-worth-car-collection-watch-collection-and-house-price","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: लैंड क्रूजर जैसी लग्जरी कारों के मालिक हैं नवजोत सिंह सिद्धू, रहते हैं इस आलीशान बंगले में","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: लैंड क्रूजर जैसी लग्जरी कारों के मालिक हैं नवजोत सिंह सिद्धू, रहते हैं इस आलीशान बंगले में
Thu, 30 Sep 2021 11:20 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 30 Sep 2021 11:20 AM IST
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू की लाइफस्टाइल
- फोटो : facebook.com/sherryontopp
नवजोत सिंह सिद्धू की लाइफस्टाइल
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे होती है कमाई
- सिद्धू की ज्यादातर कमाई कॉमेट्री, टीवी शो जज करके, सोशल मीडिया, विज्ञापन जैसे तरीकों से होती है। वहीं, कॉमेट्री के लिए सिद्धू की हर मैच की फीस अलग-अलग रहती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईपीएल के एक पूरे सीजन के लिए उन्होने 22 करोड़ रुपये चार्ज किए थे। जबकि कपिल शर्मा शो से वे हर सप्ताह 8-10 लाख रुपये फीस लेते थे।
नवजोत सिंह सिद्धू की लाइफस्टाइल
- फोटो : ANI
सिद्धू को महंगी घड़ियां पसंद है
- सिद्धू को महंगी घड़ियों का काफी शौक है और उनके पास कई घड़ियां हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके पास एक खास घड़ी है, जिसकी कीमत 44 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू की लाइफस्टाइल
- फोटो : pixabay
चलते हैं इन लग्जरी कारों से
- नवजोत सिंह सिद्धू के पास एक से बढ़कर एक लग्जरी कारें हैं। साल 2017 के अपने चुनावी एफिडेविट में उन्होंने जो जानकारी दी थी, उसके मुताबिक उनके पास लैंड क्रूजर, मिनी कूपर और फॉर्च्यूनर जैसी कई लग्जरी कारें हैं, जिनकी कीमत 26 लाख रुपये से लेकर एक करोड़ रुपये तक है।
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू की लाइफस्टाइल
- फोटो : istock
यही नहीं, उनके पास बीएमडब्ल्यू एक्स 6 कार है, जिसकी कीमत लगभग 90 लाख रुपये के आसपास बताई जाती है। इसके अलावा सिद्धू के पास टोयोटा कोरोला और एंबेसडर जैसी कारें भी हैं।