फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

National Milk Day 2022: जानें क्यों मनाया जाता है नेशनल मिल्क डे, क्या है इस दिन का महत्व

Sat, 26 Nov 2022 12:23 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sat, 26 Nov 2022 12:23 PM IST
विज्ञापन
National Milk Day 2022 History and Significance Know Why do we Celebrate in Hindi
milk - फोटो : iStock

26 नवंबर को हर साल राष्ट्रीय दुग्ध दिवस मनाया जाता है। दूध को संपूर्ण आहार कहा गया है। दूध में शरीर को जरूर पोषण देने वाले सारे तत्व होते हैं। तभी तो शिशु को दूध पिलाने से ही सारे पोषण तत्व मिल जाते हैं। नवजात से लेकर वृद्ध तक के लिए दूध जरूरी आहार है। भारत में दूध की क्रांति जिसे श्वेत क्रांति के नाम से जानते हैं, लाने का श्रेय वर्गीज कुरियन को है। जिन्होंने भारत में दूध की कमी को दूर कर हर वर्ग तक दूध की पहंच बनाई थी। 

National Milk Day 2022 History and Significance Know Why do we Celebrate in Hindi
milk r - फोटो : iStock

वर्गीज कुरियन का जन्म 26 नवंबर 1921 को हुआ था। वर्गीज ने दूध के उत्पादन में वृद्धि करने और डेयरी को बढ़ावा देने के लिए काफी योगदान दिया था। इसीलिए उन्हें मिल्कमैन ऑफ इंडिया भी कहा जाता है। नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के साथ मिलकर भारतीय डेयरी एसोसिएशन और 22 राज्य स्तरीय दूध फेडरेशन ने 2014 में डॉक्टर वर्गीज कुरियन के जन्मदिन को दुग्ध दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया। इस तरह पहला दुग्ध दिवस 26 नवंबर 2014 को मनाया गया। 

National Milk Day 2022 History and Significance Know Why do we Celebrate in Hindi
milk - फोटो : iStock

1970 में भारत के राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड ने ग्रामीण विकास कार्यक्रम को शुरू किया। जिसे ऑपरेशन फ्लड नाम दिया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय स्तर पर मिल्क ग्रिड तैयार करना था। जिससे कि दूध के व्यापारियों द्वारा की जाने वाली मनमानी को रोका जा सके। इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक चलाने का काम वर्गीज कुरियन ने किया। जो कि राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के चेयरमैन थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
National Milk Day 2022 History and Significance Know Why do we Celebrate in Hindi
milk - फोटो : iStock
जिसके परिणास्वरूप भारत में श्वेत क्रांति आई और भारत विश्व में सबसे अधिक दुग्ध और दूध से जुड़े उत्पादों को बनाने वाला देश बन गया। अपनी मैनजमेंट स्किल से वर्गीज कुरियन ने इस योजना को क्रांति में बदल दिया था। जिससे भारत में दूध की पैदावार बढ़ी और साथ ही ग्रामीण भारत की आय में भी इजाफा हुआ। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed